Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड के चमोली में हुई बारिश, दून में बारिश के साथ गिले ओले

उत्तराखंड में मौसम ने फौरी राहत दी है। पांच दिन लगातार बारिश-बर्फबारी के बाद शनिवार को ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाये रहे। चमोली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी हुई और नैनीताल में ओलावृष्टि का क्रम जारी रहा।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:23 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:10 PM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड के चमोली में हुई बारिश, दून में बारिश के साथ गिले ओले
पांच दिन लगातार बारिश-बर्फबारी के बाद शनिवार को ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाये रहे।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने फौरी राहत दी है। पांच दिन लगातार बारिश-बर्फबारी के बाद शनिवार को ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाये रहे। चमोली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी हुई और नैनीताल में ओलावृष्टि का क्रम जारी रहा। लेकिन, राज्य के अधिकतर इलाके सूखे रहे। वहीं मंगलवार को राजधानी देहरदून में सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही दोपहर के बाहर बारिश हुई और कई स्‍थानों पर ओले भी गिरे। बीते दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग ने घरों पर रहकर राहत ली। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है।

पिछले एक सप्ताह से उत्तराखंड में मौसम रंग बदल रहा है। पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि का क्रम बना रहा। जबकि, चोटियों पर हिमपात के भी कई दौर हुए। ऐसे में बादल फटने से भी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। वहीं, बारिश के कारण आए मलबे ने भी भवनों को नुकसान पहुंचाया। तो आकाशीय बिजली गिरने से कई मवेशियों की भी जान गई। हालांकि, अब मौसम से कुछ राहत मिलने लगी है।

प्रदेश में चमोली और कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, नैनीताल और आसपास के इलाकों में शाम को जोरदार ओलावृष्टि हुई। देहरादून समेत अन्य इलाकों में भी सुबह से बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। फिलहाल, ज्यादातर शहरों का तापमान भी सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन प्रदेश के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में पहाड़ में बारिश और चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम देहरादून     33.2     18.7 उत्तरकाशी   26.3     13.5 मसूरी       21.2     10.3 टिहरी       22.0     10.8 हरिद्वार      34.6     21.0     जोशीमठ    22.3     10.6 पिथौरागढ़   25.2     11.4 अल्मोड़ा    27.3     12.8 मुक्तेश्वर    18.2     09.8   नैनीताल     22.1     12.0 यूएसनगर    33.8    19.2 चंपावत      23.4    10.5

यह भी पढ़ें- ओलावृष्टि से गड़बड़ाई जौनसार के किसानों की आर्थिकी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी