Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में होली पर इन तीन जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें, जानिए

Uttarakhand Weather Update on Holi उत्तराखंड के कुछ जिलों में होली पर बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश होने के आसार हैं जबकि अन्य जिलों में हल्के बादल छाने से लेकर आसमान साफ रह सकता है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 07:31 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 07:31 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में होली पर इन तीन जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें, जानिए
उत्तराखंड में होली पर इन तीन जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update on Holi उत्तराखंड के कुछ जिलों में होली पर बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश होने के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में हल्के बादल छाने से लेकर आसमान साफ रह सकता है। 

पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में आसमान साफ है और चटख धूप खिल रही है, जिससे तापमान में भी इजाफा हो रहा है। दून समेत अन्य मैदानी शहरों में पारा 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जबकि, अगले कुछ दिन में इसमें और इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन मौसम में मामूली बदलाव आ सकता है, जिसके चलते कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

दून में मौसम साफ रहने के आसार

होली पर दून में मुख्यत: आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मसूरी और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है।

सप्ताहांत पर पर्यटकों से गुलजार हुई मसूरी

सप्ताहांत तथा होली की छुट्टी के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। बाजार में रौनक बढऩे से पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पर्यटक मसूरी के साथ ही आसपास के पर्यटन स्थलों धनोल्टी, बुराशंखंडा, लालटिब्बा, चार दुकान, गनहिल, भट्टा फॉल, कैंपटी फॉल, कंपनी गार्डन, जॉर्ज एवरेस्ट व यमुना पुल की सैर कर लुत्फ उठा रहे हैं। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी के अनुसार शनिवार शाम तक होटलों में पर्यटकों की 60 से 70 फीसद आमद रही है।

होटल जेपी रेजीडेंसी मनोर के वाइस प्रेसीडेंट अनिल शर्मा के अनुसार होटल में सप्ताहांत व होली की छुट्टियों के लिए लगभग 80 फीसद बुकिंग आ चुकी है। मसूरी होटल एसोसिएशन के महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि होटलों में बुकिंग शत फीसद थी, लेकिन पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण करीब 30 फीसद पर्यटकों ने बुकिंग रद करवाई है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     32.7     14.5

उत्तरकाशी   31.5     13.4

मसूरी       20.9     11.9

टिहरी       23.2     13.0

हरिद्वार      33.3     12.1    

जोशीमठ    23.5     09.2

पिथौरागढ़   26.2     09.2

अल्मोड़ा    26.8     09.6

मुक्तेश्वर    23.5     09.2  

नैनीताल     23.0     10.0

यूएसनगर    32.2    11.4

चम्पावत     23.5    06.4

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आसमान साफ, चटख धूप से चढ़ा पारा, जानें- होली पर कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी