Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार, बिजली गिरने की भी आशंका

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में फिलहाल मौसम भले ही साफ हो लेकिन मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 07:28 AM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 07:28 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार, बिजली गिरने की भी आशंका
पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम भले ही साफ हो, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। निचले इलाकों में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया।

चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र तपोवन में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। हालांकि, इससे राहत कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सोमवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिली रही। रविवार को हुई बूंदाबांदी से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, बावजूद इसके अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     26.3     10.2

उत्तरकाशी   20.8     07.2

मसूरी       15.5     05.4

टिहरी       17.0     06.4

हरिद्वार      24.5     10.0    

जोशीमठ    15.2     04.5

पिथौरागढ़   20.9     04.5

अल्मोड़ा    21.7     05.8

मुक्तेश्वर    17.6     04.4  

नैनीताल     14.8     06.5

यूएसनगर    26.4    07.2

चंपावत     25.1    02.4

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update : हिमपात, ओलावृष्टि और बारिश से ठिठुरी मुनस्यारी, रोडवेज बस सहित दर्जनों वाहन फंसे

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी