Uttarakhand Weather Update: 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा दून का पारा, 22 से बारिश -ओलावृष्टि के आसार

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और गर्मी बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के दगा देने से अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। चटख धूप के बीच पारा भी उछाल मार रहा है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 07:26 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 07:26 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा दून का पारा, 22 से बारिश -ओलावृष्टि के आसार
33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा दून का पारा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और गर्मी बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के दगा देने से अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। चटख धूप के बीच पारा भी उछाल मार रहा है। गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च से बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं।

बीते कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। बीते एक सप्ताह में मौसम विभाग ने दो बार पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक की आशंका जताई थी, लेकिन दोनों बार पश्चिमी विक्षोभ ने दगा दे दिया। जिससे शुष्क मौसम में गर्मी बढऩे लगी हैं। दून समेत ज्यादातर शहरों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 22 मार्च को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से टकरा सकता है, जिसके कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     33.3    14.1

उत्तरकाशी   31.5    12.4

मसूरी       21.0    09.2

टिहरी       22.8    10.4

हरिद्वार     33.5    14.6    

जोशीमठ    22.1    08.4

पिथौरागढ़   25.5    09.1

अल्मोड़ा    29.2    08.8

मुक्तेश्वर    22.5    08.6  

नैनीताल    23.2    13.0

यूएसनगर  32.2    11.9

चंपावत    23.3    06.5

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Uppdate: उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ रहेगा, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी