Uttarakhand Weather Update: दून में 12 साल में सर्वाधिक गरम रहा नवंबर का अंतिम पखवाड़ा, जानें क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

Uttarakhand Weather Update दून में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी चटख धूप। बारह साल में यह पहला मौका है जब नवंबर के अंतिम पखवाड़े में दून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 07:31 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 07:31 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: दून में 12 साल में सर्वाधिक गरम रहा नवंबर का अंतिम पखवाड़ा, जानें क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
दून में 12 साल में सर्वाधिक गरम रहा नवंबर का अंतिम पखवाड़ा।

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Weather Update दून में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी चटख धूप। बारह साल में यह पहला मौका है जब नवंबर के अंतिम पखवाड़े में दून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सामान्य तौर पर यह 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवाती प्रवाह की अनियमितता इस उतार-चढ़ाव का प्रमुख कारण है।

अक्टूबर के बाद नवंबर में भी सामान्य से बेहद कम बारिश का असर मौसम के व्यवहार में नजर आ रहा है। पूरे माह दून समेत अन्य मैदानी शहरों के तापमान में अनियमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके चलते मैदानी इलाकों में भी तेजी से तापमान में गिरावट आई और कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी। इस बीच कई बार आसमान साफ रहने पर तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया। हालांकि, पूरे माह की बात करें तो इस बार पिछले कुछ वर्षो की तुलना में अधिकतम तापमान सामान्य ही रहा है। इस बार एक नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस पूरे माह का सर्वाधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता में विविधता है। 15 नवंबर के बाद से ही पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान से जम्मू-कश्मीर की ओर सक्रिय था। जिसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बादलों विकसित हो रहे थे। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ अरुणाचल प्रदेश की ओर पहुंच गया है। इसके अलावा अरब सागर से उठने वाला चक्रवाती प्रवाह भी राजस्थान और मध्य प्रदेश तक ही सिमटा हुआ है। इसलिए तापमान फिर बढ़ा है।

आज आंशिक बादलों के बीच सर्द हवा चलने के आसार

उत्तराखंड में मुख्यत: मौसम साफ है, लेकिन आज मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना जताई है। ऐसे में दोपहर के समय सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा सकती हैं। ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य के आसपास ही रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: दो दिन बाद उत्तराखंड में खिली चटख धूप, कुछ हद तक राहत; जानें- अगले कुछ दिन के मौसम का हाल

chat bot
आपका साथी