Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन रहेगा घना कोहरा, सफर के दौरान बरतें सावधानी

Uttarakhand Weather Update मैदानी इलाकों में कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पडऩे लगा है। हालांकि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल हल्के से मध्यम कोहरा है लेकिन अन्य राज्यों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद घट जाने से दिक्कतें पेश आ रही हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:48 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन रहेगा घना कोहरा, सफर के दौरान बरतें सावधानी
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन रहेगा घना कोहरा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update मैदानी इलाकों में कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पडऩे लगा है। हालांकि, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल हल्के से मध्यम कोहरा है, लेकिन अन्य राज्यों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद घट जाने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऐसे में फ्लाइटें भी रद हो रही हैं। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले रविवार से मंगलवार तक उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। खासकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने सावधानीपूर्वक सफर करने की सलाह दी है।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण देहरादून आने वाली सभी फ्लाइट अपने तय समय से घंटों लेट पहुंच रही हैं। शनिवार को भी दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट दून में विलंब से पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन दिनों उत्तराखंड में मौसम सामान्य है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है।

हालांकि, पहाड़ों में पाला और मैदानों में सुबह-शाम कोहरा दिक्कतें पैदा कर रहा है, लेकिन दिन में धूप राहत दे रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में किसी तरह के विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। मैदानों में कोहरा और पहाड़ों में पाला गिरने का सिलसिला बना रहेगा।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.,      न्यून.

देहरादून,     23.2,     07.2

उत्तरकाशी,   17.1,     05.0

मसूरी,       14.8,     05.2

टिहरी,       17.0,     05.7

हरिद्वार,      22.4,     08.0    

जोशीमठ,    14.8,     04.0

पिथौरागढ,  16.0,     02.7

अल्मोड़ा,    17.3,     03.2

मुक्तेश्वर,    17.4,     04.0  

नैनीताल,     16.5,     02.6

यूएसनगर,    20.8,    04.0

चम्पावत,     18.5,    02.4

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार से घने कोहरे की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

chat bot
आपका साथी