Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में कोहरा पसारने लगा पैर

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम साफ है। दिन में चटख धूप खिल रही है लेकिन सुबह और शाम को मैदानों में कोहरा पैर पसारने लगा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी इलाकों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 08:44 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 08:44 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में कोहरा पसारने लगा पैर
अगले दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी इलाकों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है।

जागरण संवाददाता देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम साफ है। दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन सुबह और शाम को मैदानों में कोहरा पैर पसारने लगा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी इलाकों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है।

बीते गुरुवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद से सर्द हवाओं से कुछ ठिठुरन का एहसास हो रहा है। वहीं, पहाड़ों में पाला मुश्किलें बढ़ा रहा है। सड़कों पर जमी बर्फ के कारण आवाजाही भी खतरनाक हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। मैदानों में कोहरा दिक्कतें बढ़ा सकता है। हालांकि, अगले कुछ दिन में तापमान में इजाफा होने की संभावना है। जिससे ठंड में भी कमी आएगी। देहरादून का अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी