Uttarakhand Weather Update: हिमपात के बाद मसूरी-नैनीताल और जौनसार में उमड़े पर्यटक, बन रही जाम की स्थिति

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। दिनभर चटख धूप के बीच बर्फ में अटखेलियां करने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। मसूरी-धनोल्टी समेत चकराता पर्यटकों से पैक हैं। ऐसे में मार्गों पर जाम की स्थिति बन भी रही है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 10:18 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: हिमपात के बाद मसूरी-नैनीताल और जौनसार में उमड़े पर्यटक, बन रही जाम की स्थिति
हिमपात के बाद मसूरी-नैनीताल और जौनसार में उमड़े पर्यटक।

जागरण टीम, देहरादून। उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। दिनभर चटख धूप के बीच बर्फ में अटखेलियां करने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। मसूरी-धनोल्टी समेत चकराता पर्यटकों से पैक हैं। ऐसे में मार्गों पर जाम की स्थिति बन भी रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

शनिवार को मसूरी-बुरांशखंडा में पर्यटकों का तांता लगने से मसूरी-धनोल्टी मोटर मार्ग और मलिंगार-लालटिब्बा मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, सड़कों पर जमा बर्फ के ऊपर पाला पड़ने से दुपहिया वाहन रपटते रहे। नगर पालिका और लोनिवि के कर्मचारी पाले के ऊपर ब्लीचिंग पाउडर डालते दिखे। संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी भी लगाई गई हैं। जीरो प्वाइंट-कैम्पटी रोड, वेवरली-हाथीपांव रोड, केमल्स बैक रोड, जबरखेत-बाटाघाट रोड, पिक्चर पैलेस-लंढौर घंटाघर रोड पाला पड़ने से खतरनाक बनी हुई हैं।

सड़क पर जमी बर्फ ने रोकी राज्यपाल की राह

उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। दिनभर चटख धूप के बीच बर्फ में अटखेलियां करने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। मसूरी-धनोल्टी समेत चकराता पर्यटकों से पैक हैं। ऐसे में मार्गों पर जाम की स्थिति बन भी रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। शनिवार को मसूरी-बुरांशखंडा में पर्यटकों का तांता लगने से मसूरी-धनोल्टी मोटर मार्ग और मलिंगार-लालटिब्बा मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।

वहीं, सड़कों पर जमा बर्फ के ऊपर पाला पड़ने से दुपहिया वाहन रपटते रहे। नगर पालिका और लोनिवि के कर्मचारी पाले के ऊपर ब्लीचिंग पाउडर डालते दिखे। संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी भी लगाई गई हैं। जीरो प्वाइंट-कैम्पटी रोड, वेवरली-हाथीपांव रोड, केमल्स बैक रोड, जबरखेत-बाटाघाट रोड, पिक्चर पैलेस-लंढौर घंटाघर रोड पाला पड़ने से खतरनाक बनी हुई हैं।

किलबरी-पंगोठ मार्ग बंद, पैदल पहुंचे ग्रामीण

नैनीताल: सरोवर नगरी में शनिवार को धूप खिलने के बाद निचले इलाकों की बर्फ पिघल गई। जबकि, ऊंचाई वाले इलाकों में अभी बर्फ शेष है। पर्यटकों ने बर्फ में खूब मस्ती करने के साथ ही मोबाइल से प्रकृति के अनुपम नजारों को कैद किया। शनिवार सुबह से ही पर्यटक वाहनों का नैनीताल पहुंचना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। लगभग आठ हजार पर्यटक सरोवर नगरी पहुंचे। निचले इलाकों में बोट हाउस क्लब के समीप पार्क, ठंडी सड़क, स्नोव्यू, चिडिय़ाघर, सूखाताल, बारापत्थर, धामपुर बैंड, टांकी बैंड से लेकर ऊंचाई वाले इलाकों स्नोव्यू, किलबरी रोड, टांकी बैंड, हिमालय दर्शन आदि स्थानों पर सैलानियों का तांता लगा रहा। 

मसूरी और मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे

देहरादून : बारिश और बर्फबारी के बाद समूचा उत्तराखंड सर्द हवा की चपेट में है। प्रदेश के सात शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। वहीं पिथौरागढ़ में पारा शून्य और मसूरी व मुक्तेश्वर में शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। 

 

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     23.3     05.5

उत्तरकाशी   15.6     02.6

मसूरी       11.5    -0.4

टिहरी       12.4     01.2

हरिद्वार      24.2     06.8    

जोशीमठ    08.7     0.3

पिथौरागढ़   15.5     0.0

अल्मोड़ा    18.5    01.2

मुक्तेश्वर    10.0   -0.9  

नैनीताल     12.0    01.5

यूएसनगर    22.8    03.9

चंपावत     14.8     02.3

यह भी पढ़ें- Snowfall In Tourist Place: बर्फबारी के बाद और भी निखरे उत्तराखंड के पर्यटक स्थल, जन्नत से खूबसूरत हैं नजारें; तस्वीरें

chat bot
आपका साथी