Uttarakhand Politics news: इस विधानसभा चुनाव में 2017 से अधिक महिलाओं को मिलेगा प्रभार, भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में बोले कौशिक

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मातृ शक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी थी इस चुनाव में उससे भी अधिक महिला कार्यकर्त्‍ताओं को अवसर दिया जाएगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कही।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:29 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:29 PM (IST)
Uttarakhand Politics news: इस विधानसभा चुनाव में 2017 से अधिक महिलाओं को मिलेगा प्रभार, भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में बोले कौशिक
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मातृ शक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी थी।

जागरण संवाददाता, देहरादून: वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मातृ शक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी थी, इस चुनाव में उससे भी अधिक महिला कार्यकत्र्ताओं को अवसर दिया जाएगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दून में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कही।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आई है, तब महिलाओं को केंद्र में रखकर विकास का पैमाना तय किया है। भाजपा जानती है कि उत्तराखंड जैसे प्रदेश में महिलाओं की भूमिका अग्रणी रही है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की बैठकों में भी यही चर्चा आम रहती है कि संगठन में किस तरह महिलाओं की भूमिका को बढ़ाया जाए। यही कारण यह कि इस चुनाव में प्रत्येक विधानसभा में एक महिला सहप्रभारी बनाई गई हैं। यह दायित्व निरंतर बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने प्रधानमंत्री की जनसभा में अधिक से अधिक मातृ शक्ति की उपस्थिति का आ²वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की ताकत जनसभा में स्वत: ही दिख जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पीएम मोदी की रैली के लिए हर घर निमंत्रण भेजेगी भाजपा, मंडल स्तर तक हो रही तैयारी

सभी दिव्यांगों के बनाएं वोटर कार्ड: सौजन्या

दिव्यांग लोग को मताधिकार के प्रति जागरूक करने व नाम मतदाता सूची में जोडऩे के लिए प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को अभियान के तहत लतिका राय फाउंडेशन में दिव्यांगजन को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि सभी दिव्यांगजन मताधिकार का प्रयोग करें और मजबूत लोकतंत्र के लिए अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानीय प्रशासन के माध्यम से दिव्यांगजन को चिह्नित किया जाए और सभी पात्र के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार, स्वीप कोर्डिनेटर सुजाता, स्वीप कंसल्टेंट हिमांशु नेगी, लतिका राय फाउंडेशन के निदेशक जो चोपड़ा, रिजवान अली, सुमिता नंदा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Elections 2022: पुष्कर डाल-डाल तो हरीश रावत पात-पात, हर दिन रोचक हो रही 2022 की चुनावी जंग

chat bot
आपका साथी