Uttarakhand Politics News:भवाली के नपा अध्यक्ष समेत छह भाजपा से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर कार्रवाई

Uttarakhand Politics News भाजपा ने भवाली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय वर्मा और भीमताल के ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट समेत छह पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में प्रदेश भाजपा ने यह कार्रवाई की है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:24 PM (IST)
Uttarakhand Politics News:भवाली के नपा अध्यक्ष समेत छह भाजपा से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर कार्रवाई
भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त छह लोग को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। Uttarakhand Politics News भाजपा ने भवाली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय वर्मा और भीमताल के ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट समेत छह पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में प्रदेश भाजपा ने यह कार्रवाई की है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल जिले में कुछ पदाधिकारियों के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली थी। इस पर नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से जांच कराई गई। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बीते रोज छह पदाधिकारियों के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंंने बताया कि पार्टी से जिन व्यक्तियों को निष्कासित किया गया है, उनमें संजय वर्मा व हरीश बिष्ट के अलावा भवाली मंडल मंत्री ज्योति वर्मा, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रवि कुमार, मीडिया प्रभारी अनुभव कुमार और नैनीताल मंडल के महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट शामिल हैं।

पीपीपी मोड के खिलाफ होगा आंदोलन तेज

 डोईवाला : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला को पीपीपी मोड से वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रमिक अनशन के दूसरे दिन उत्तराखंउ क्रांति दल (उक्रांद)के केंद्रीय सचिव केंद्रपाल ङ्क्षसह तोपवाल और जिला अध्यक्ष संजय डोभाल बैठे।

इस अवसर पर उक्रांद के विधानसभा प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि जनता के व्यापक विरोध के बावजूद अस्पताल का अनुबंध खत्म नही किया गया है। उन्होंने इस कदम को सरकार की हठधर्मिता बताया। जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि जल्दी ही अस्पताल को निजी संस्था से वापस लेने के लिए हस्ताक्षर तथा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। धरना देने वालों में गुड्डू सोलंकी, जगदंबा प्रसाद, रमेश तोपवाल, शौकीन अहमद, अशोक तिवारी, भावना मैठानी, लक्ष्मी नेगी, निर्मला भट्ट, बीना नेगी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी दून में जनसभा और 30 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, सीएम ने परेड ग्राउंड का लिया जायजा

chat bot
आपका साथी