भाजपा महानगर पदाधिकारी का आडियो वायरल, संघ के सदस्य से मांग रहे माफी; काल डीटेल डिलीट करने की गुहार

भाजपा महानगर के पदाधिकारी विवादों में घिरते जा रहे हैं। पहले भाजपा विधायक के खिलाफ बैठक में शामिल होने से सियासी पारा चढ़ा तो अब उनका एक आडियो वायरल हो गया है जिसमें महानगर महामंत्री स्वयंसेवक संघ के एक सदस्य से किसी बात को लेकर माफी मांग रहे हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 02:01 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 02:01 PM (IST)
भाजपा महानगर पदाधिकारी का आडियो वायरल, संघ के सदस्य से मांग रहे माफी; काल डीटेल डिलीट करने की गुहार
भाजपा महानगर पदाधिकारी का आडियो वायरल। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। भाजपा महानगर के पदाधिकारी विवादों में घिरते जा रहे हैं। पहले भाजपा विधायक के खिलाफ बैठक में शामिल होने से सियासी पारा चढ़ा तो अब उनका एक आडियो वायरल हो गया है, जिसमें महानगर महामंत्री स्वयंसेवक संघ के एक सदस्य से किसी बात को लेकर माफी मांग रहे हैं और काल रिकार्ड डिलीट करने की गुहार लगा रहे हैं।

इंटरनेट मीडिया पर महानगर महामंत्री सतेंद्र सिंह नेगी का एक आडियो वायरल होने से भाजपा में हड़कंप मच गया है। दरअसल, इस आडियो में वह संघ के सदस्य से बात कर रहे हैं और किसी बात को लेकर माफी मांग रहे हैं। आडियो में सतेंद्र कहते हैं कि कुछ समय पूर्व वे अपनी कार में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के साथ कुछ बातचीत कर रहे थे और गलती से उनका फोन संघ के सदस्य को लग गया।

उनके बीच हुई बात संघ के सदस्य के फोन में रिकार्ड हो गई। इसका पता चलने पर उन्होंने संघ के सदस्य को फोन किया और सफाई देने लगे। जिस पर संघ के सदस्य उन्हें समझा रहे हैं कि आप पदाधिकारी होने के बावजूद वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के जिम्मेदार व्यक्तियों के लिए अपशब्द कह रहे हैं, यह उचित नहीं है। आडियो में सतेंद्र नेगी गलती के लिए क्षमा मांग रहे हैं और उनसे आडियो डिलीट करने की गुहार लगा रहे हैं। जिस पर संघ सदस्य ने उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई।

आडियो में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी नाम लिया जा रहा है। हालांकि, सतेंद्र नेगी और सीताराम भट्ट के बीच हुई बात का आडियो सामने नहीं आया है, लेकिन साफ है कि दोनों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लेकर चर्चा चल रही थी। जबकि, उस दौरान हुई काल रिकार्डिंग को डिलीट कराने के प्रयास से स्पष्ट है कि उनकी बातचीत आपत्तिजनक थी। उधर, इस संबंध में भाजपा महानगर महामंत्री सतेंद्र सिंह नेगी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले ही दो फाड़ होती नजर आ रही भाजपा, भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष से की विधायक की शिकायत

chat bot
आपका साथी