उत्तराखंड: सीएम पुष्कर धामी बोले, मैं भी किसान परिवार से; अच्छे से समझता हूं किसानों का दर्द

कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम का आभार जताया। सीएम धामी ने कहा कि किसान परिवार से होने के नाते मैं किसानों के दर्द को अच्छी तरह से जानता हूं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 02:23 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 02:23 PM (IST)
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर धामी बोले, मैं भी किसान परिवार से; अच्छे से समझता हूं किसानों का दर्द
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर धामी बोले, मैं भी किसान परिवार से; अच्छे से समझता हूं किसानों का दर्द।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। गन्ना मूल्य बढ़ाने के बाद कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम का आभार जताया। सीएम धामी ने कहा कि किसान परिवार से होने के नाते मैं किसानों के दर्द को अच्छी तरह से जानता हूं। किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसानों के हित में जो संभव हो, वे निर्णय लिये जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज गन्ना मूल्य बढ़ाने की घोषणा की। इसपर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 355 रुपये प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितारगंज किसान सहकारी मिल शुरू होने से हजारों किसान सीधे लाभान्वित होंगे। भविष्य में वहां एथेनाल और बिजली का उत्पादन भी होगा।

सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी का विजन रहा है कि देश का किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो। किसानों के लिए केंद्र सरकार अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान सम्मान निधि और अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद्चिन्हों पर चलकर राज्य में विकास के कार्य आगे बढ़ाये जा रहे हैं। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गन्ना मूल्य बढ़ाने का जो फैसल लिया है। वो प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए सराहनीय कार्य है। उन्होंने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले से किसानों के चैहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election: चुनाव से ठीक पहले किसानों को लुभाने के लिए धामी ने चला मास्टर स्ट्रोक, दी बड़ी राहत

chat bot
आपका साथी