उत्तराखंड में छह IAS के बदले पदभार, राधिका झा से हटाए शिक्षा और औद्योगिक विकास

छह आइएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस कड़ी में सचिव अमित नेगी के कद को और बढ़ाते हुए उन्हें अब सचिव उद्योग की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं डा पंकज कुमार पांडेय के सचिव सूचना का जिम्मा दिया गया है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 11:53 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 11:53 AM (IST)
उत्तराखंड में छह IAS के बदले पदभार, राधिका झा से हटाए शिक्षा और औद्योगिक विकास
उत्तराखंड में छह IAS के बदले पदभार, राधिका झा से हटाए शिक्षा और औद्योगिक विकास।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। शासन ने छह आइएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस कड़ी में सचिव अमित नेगी के कद को और बढ़ाते हुए उन्हें अब सचिव उद्योग की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं, डा पंकज कुमार पांडेय के सचिव सूचना का जिम्मा दिया गया है। विद्यालयी शिक्षा का प्रभार सचिव राधिका झा से लेकर बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सौंपा गया है।

शनिवार को सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकि द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिव अमित नेगी से चिकित्सा शिक्षा का दायित्व वापस लेकर औद्योगिक विकास और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग विभाग सौंपा गया है। सचिव राधिका झा से विद्यालयी शिक्षा और औद्योगिक विकास वापस लिया गया है। उनके पास अब निवेशक आयुक्त का जिम्मा है।

सचिव राधिका अभी अवकाश पर भी चल रही हैं। वहीं शासन ने सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से तकनीकी शिक्षा वापस लेते हुए सचिव विद्यालयी शिक्षा का प्रभार दिया गया है। प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को तकनीकी शिक्षा की भी जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर सचिव सूचना का पदभार वापस लिया गया है।

सैनिक सम्मान यात्रा में सहयोग करेगी भाजपा

प्रदेश में बनने वाले सैन्य धाम के लिए शहीदों के आंगन की मिट्टी लाने के लिए आयोजित की जाने वाली सैनिक सम्मान यात्रा में भाजपा भी सहयोग करेगी। कुमाऊं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गढ़वाल में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट यात्रा की शुरुआत करेंगे।

सैनिक सम्मान यात्रा इसी माह प्रस्तावित है, लेकिन इसकी तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। सरकार और भाजपा संगठन इस यात्रा को भव्य स्वरूप देने की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि यात्रा में भाजपा हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। यात्रा के लिए कार्यकत्र्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जरूरतमंद शिक्षकों को तबादलों में मिल सकती है राहत, आवेदनों पर समिति करेगी गौर

chat bot
आपका साथी