उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने किया मुख्यमंत्री धामी का सम्मान, सीएम ने की ये घोषणाएं

रेसकोर्स स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज (बन्नू) के मैदान में गूंज कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया।संस्कृति विभाग की ओर से पारंपरिक गीत और वाद्य यंत्रों के साथ सीएम धामी का स्वागत किया गया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 01:40 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:10 PM (IST)
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने किया मुख्यमंत्री धामी का सम्मान, सीएम ने की ये घोषणाएं
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने किया मुख्यमंत्री धामी का सम्मान।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के पांच वर्षों की सफलता की गूंज कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया।संस्कृति विभाग की ओर से पारंपरिक गीत और वाद्य यंत्रों के उनका स्वागत हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का लाख लाख रुपये वार्षिक बीमा पालिसी, मासिक मानदेय डिजिटल माध्यम से हस्तांतरित करने, आंगनबाडी कार्यकर्त्ता के पद खाली होने पर सहायिका को इस पद का लाभ, विभाग की ओर से एक रुपये में दिए जाने वाला सेनेटरी नेपकिन मुफ्त दिए जाने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्य आनलाइन किट के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के मानदेय को हस्तांतरित किया।

पूर्व की सरकार ने हजारों घोषणाएं की लेकिन शासनादेश सैकड़ों में भी नहीं निकाले। इसलिए घोषणा करना इतना आसान नहीं है। हमने तय किया था कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं के मानदेय बढ़ाने का कार्य करेगी और इसे पूरा भी किया। आंनगबाड़ी कार्यकर्त्‍ता राज्य की रीढ़ हैं। क्योंकि उन्होंने हर परिस्थिति में कार्य किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास की ओर से आयोजित आंगनबाडी कार्यकर्त्‍ताओं के आभार समारोह में कही। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं के समय पर मानदेय भुगतान और सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदन को डिजिटल करने की घोषणा की।

सोमवार को सनातन धर्म इंटर कालेज (बन्नू) के प्रांगण में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के पांच वर्षों की 'सफलता की गूंज' कार्यक्रम और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं का मुख्यमंत्री का आभार समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता, मिनी कार्यकर्त्‍ता और सहायिका की मानदेय संबंधी चली आ रही लंबित मांग को सरकार ने सम्मानजनक बढ़ोतरी के साथ विभाग की रीढ़ की रूप में पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा करने के दौरान गढ़वाल मंडल से पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं से भरे प्रांगण मुख्यमंत्री के नारों व तालियों की गड़गाहट से गूंज उठा। इस मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव एचसी सेमवाल, उप निदेशक एसके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे कार्यकर्त्‍ता

स्कूल के प्रांगण में संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न ग्रुप द्वारा ढोल-दमाऊं के साथ रंगारंग स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जौनसार बासर सांस्कृतिक होलियात रंग मच और हंसा विकास समिति के कलाकारों ने गीत, नृत्य पेश किए, इस दौरान प्रांगण में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता भी गीतों पर खूब झूमे।

मंच पर नहीं मिला मौका तो नाराज हो गईं कार्यकर्त्‍ता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन करने के लिए कुछ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं के नाम मंच तक पहुंचे, लेकिन मंच के नीचे गुलदस्ता, स्थानीय उत्पाद, शाल लेकर अभिनंदन के लिए कार्यकर्त्‍ताओं काफी लंबी लाइन लग गई। मंच पर चढ़ने से पुलिस ने रोका तो कुछ कार्यकर्त्‍ता नाराज होकर वहां से बाहर चले गए।

आंगन की तुलसी की तरह हैं कार्यकर्त्‍ता: मंत्री रेखा आर्य

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जिस तरह से आंगन की तुलसी धार्मिक और स्वास्थ्य के लिहाज से उपयोगी हैं, उसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता विभाग में तुलसी बनकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मानदेय बढ़ोतरी का निर्णय संगठन के आंदोलन या किसी दवाब में नहीं बल्कि कार्यकर्त्‍ताओं के कार्य को देखकर लिया गया।

भाजपा 15 साल तक नहीं बदलने जा रही सीएम का चेहरा

बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस भाजपा पर तीन मुख्यमंत्री बदलने का आरोप लगाती है। लेकिन पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखने के लिए दो मुख्यमंत्री बदले गए और अब भाजपा 15 साल तक मुख्यमंत्री नहीं बदलेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम धामी ने की घोषणा, कोविड ड्यूटी में शामिल सभी होमगार्ड को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

chat bot
आपका साथी