Uttarakhand Politics: उत्तराखंड क्रांति दल ने महंगाई रूपी रावण का पुतला फूंका, जताया विरोध

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने महंगाई रूपी रावण का पुतला दहनकर विरोध जताया। इस दौरान राजपुर विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष दीपक रावत ने कहा कि दिल्ली से चलने वाले दलों की वजह से महंगाई रूपी रावण अपना जाल फैलाता जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:40 PM (IST)
Uttarakhand Politics: उत्तराखंड क्रांति दल ने महंगाई रूपी रावण का पुतला फूंका, जताया विरोध
उत्तराखंड क्रांति दल ने मसूरी, राजपुर, रायपुर, धर्मपुर एवं कैंट विधानसभा में महंगाई रूपी रावण का पुतला दहनकर विरोध जताया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने मसूरी, राजपुर, रायपुर, धर्मपुर एवं कैंट विधानसभा में महंगाई रूपी रावण का पुतला दहनकर विरोध जताया। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष दीपक रावत की अध्यक्षता में द्रोण चौक पर पुतला दहन किया गया। रावत ने कहा कि दिल्ली से चलने वाले दलों की वजह से महंगाई रूपी रावण अपना जाल फैलाता जा रहा है और आम जनता त्राहिमाम कर रही है। विजयादशमी पर दल ने इस बुराई को दूर करने के लिए प्रतीकात्मक रूप में महंगाई रूपी रावण का पुतला दहन किया। धर्मपुर विधानसभा में केंद्रीय महामंत्री बहादुर सिंह रावत की अध्यक्षता में पथरीबाग चौक में पुतला दहन किया गया। बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता कि आम आदमी कैसे गुजर बसर कर रहा है। कैंट विधानसभा में कार्यकारी जिलाध्यक्ष किरण रावत की अध्यक्षता में पुतला दहन किया गया। किरण ने कहा कि दिल्ली से चलने वाले दल उत्तराखंड का विकास कभी भी नहीं कर सकते। पिछले 20 वर्षों में लगातार उत्तराखंड राज्य को लूटते आए हैं और अभी भी उनका मन भरा नहीं है।

उनकी बुरी नजर हमारे पहाड़ों पर भी जा चुकी है। महंगाई के साथ बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा का निजीकरण, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, कृषि कानून, देवस्थानम बोर्ड, भ्रष्ट नेता सहित 10 मुख वाले रावण का दहन किया गया। रायपुर विधानसभा में केंद्रीय संगठन मंत्री अनिल डोभाल की अध्यक्षता में फव्वारा चौक पर पुतला दहन किया गया। डोभाल ने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है। सरकार को जनता की सुध लेने का समय भी नहीं है। सरकार बस सत्ता की मलाई चाटने में लगी हुई है। मसूरी विधानसभा में महानगर प्रचार मंत्री जितेंद्र के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। जितेंद्र ने कहा जनता दल के साथ इन राष्ट्रीय दल को भगाने के लिए लामबंद है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें:-देहरादून में पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत पर भाजयुमो के बैनर बने चर्चा का विषय

chat bot
आपका साथी