Uttarakhand Election: कांग्रेस ने चुनाव को उत्तराखंड में तैनात किए 30 पर्यवेक्षक, सर्वाधिक राजस्थान से
Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड के 26 सांगठनिक जिलों और पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए 30 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। सर्वाधिक 13 पर्यवेक्षक राजस्थान छह हिमाचल प्रदेश तीन दिल्ली व छह बिहार हरियाणा व मध्यप्रदेश से एक-एक पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 कांग्रेस हाईकमान ने 2022 के चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के 26 सांगठनिक जिलों और पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए 30 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। सर्वाधिक 13 पर्यवेक्षक राजस्थान, छह हिमाचल प्रदेश, तीन दिल्ली व छह बिहार, हरियाणा व मध्यप्रदेश से एक-एक पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
कांग्रेस के छह राज्यों से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों में मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद व पूर्व मेयर शामिल हैं। एक पर्यवेक्षक को दो क्षेत्रों का जिम्मा भी दिया गया है। पांच लोकसभा क्षेत्रों में टिहरी के लिए हिमाचल प्रदेश के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पौड़ी के लिए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री कुलदीप पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान के मंत्री भजन लाल जाटव, अल्मोड़ा के लिए दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, नैनीताल के लिए राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सभी पर्यवक्षकों को जातिगत व क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने की आपदा राहत में सहयोग की अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हाल ही में आई आपदा में राहत कार्यों के लिए सभी से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा के दृष्टिगत आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए सभी की मदद की जरुरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा के इस कठिन दौर में राज्य सरकार उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर पीडि़तों की मदद कर रही है।
यह भी पढ़ें- मंत्री हरक और विधायक फर्त्याल के बयानों का भाजपा ने लिया संज्ञान, चुनाव से पहले किच-किच पर लगाई जाएगी लगाम
इस संकट के समय यदि सभी लोग सहायता के लिए आगे आएंगे तो निश्चित रूप से इस आपदा में प्रभावितों की बेहतर मदद की जा सकेगी। उन्होंने सभी औद्योगिक, स्वयं सेवा व अन्य विभिन्न संस्थाओं समेत सभी से सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में सहयोग के लिए केंद्र सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य सभी सहयोगी संस्थानों का आभार भी जताया है।
यह भी पढ़ें- हरक-हरीश के नए रिश्ते से गरमाई सियासत, इस चर्चा ने बढ़ाई उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल