Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम बोले, भाजपा से अब कोई कहीं नहीं जा रहा

Uttarakhand Election 2022 दुष्यंत कुमार गौतम का कहना है कि भाजपा से जिसको जाना था वे चले गए अब कोई कहीं नहीं जा रहा। उनका ये भी कहना है कि पार्टी में कोई असंतुष्ट नहीं है और सभी चाहते हैं कि विकास कार्य तेजी से हों।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:05 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:05 AM (IST)
Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम बोले, भाजपा से अब कोई कहीं नहीं जा रहा
उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम बोले, भाजपा से अब कोई कहीं नहीं जा रहा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का कहना है कि भाजपा से जिसको जाना था, वे चले गए, अब कोई कहीं नहीं जा रहा। उनका ये भी कहना है कि पार्टी में कोई असंतुष्ट नहीं है और सभी चाहते हैं कि विकास कार्य तेजी से हों।

भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी गौतम ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व विधायक उमेश शर्मा काऊ से आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और विकास कार्यों के संबंध में चर्चा हुई। मंत्री, विधायकों का दिल्ली आना और पार्टी नेताओं से बातचीत करना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई असंतुष्ट अथवा नाराज नहीं है। सबकी चिंता विकास कार्यों को लेकर है। अब जबकि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं तो जनता की आशाएं, अपेक्षाएं भी बढ़ती हैं। विधायक भी चाहते हैं कि इस दौरान अधिक से अधिक कार्य हों।

कांग्रेस ने प्रदेश में बनाईं 80 फीसद बूथ कमेटी

कांग्रेस ने प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 80 फीसद बूथ कमेटी तैयार की हैं। 31 अक्टूबर तक सभी कमेटी बन जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में चुनाव प्रबंधन के सिलसिले में बूथ कमेटी व ब्लाक लेवल एजेंट के गठन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बूथ कमेटी के साथ ही 80 फीसद बीएलए भी बनाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhan Election 2022: कांग्रेस में बागियों की वापसी पर बढ़ी उलझन, सतह पर दिख रही अंदरूनी खींचतान

सभी ब्लाक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों व विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से 31 अक्टूबर तक सभी बूथ कमेटी व बीएलए की सूची तैयार करने को कहा गया है। सदस्यता अभियान समिति ने प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। मैदानी क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार सदस्य तथा पर्वतीय विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से अभियान चल रहा है। दूसरे चरण में सदस्यता अभियान समिति ब्लाक, बूथ नगर की समीक्षा बैठक भी करेगी।

यह भी पढ़ें- मंत्रिमंडल में रिक्त पद भरने के आसार नहीं, सीएम ने दिए संकेत; आर्य की कांग्रेस में वापसी से हुआ खाली

chat bot
आपका साथी