Uttarakhand Coronavirus News Update: कोरोना को लेकर उत्‍तराखंड में राहत बरकरार, छह जिलों में 53 लोग मिले संक्रमित

Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना को लेकर राज्य में राहत बरकरार है। शुक्रवार को प्रदेश के छह जिलों में 53 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि सात जनपदों में एक भी मामला नहीं आया है। इधर मैक्स अस्पताल में भर्ती 79 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:57 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:57 PM (IST)
Uttarakhand Coronavirus News Update: कोरोना को लेकर उत्‍तराखंड में राहत बरकरार, छह जिलों में 53 लोग मिले संक्रमित
प्रदेश के छह जिलों में 53 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि सात जनपदों में एक भी मामला नहीं आया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना को लेकर राज्य में राहत बरकरार है। शुक्रवार को प्रदेश के छह जिलों में 53 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि सात जनपदों में एक भी मामला नहीं आया है। इधर, मैक्स अस्पताल में भर्ती 79 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बता दें कि उत्तराखंड में अब तक 96890 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 93438 स्वस्थ भी हो चुके हैं। फिलहाल 364 एक्टिव केस हैं, जबकि 1691 मरीजों की राज्य में मौत हो चुकी है। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से कुल 10244 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 10191 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 30 लोग संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार व नैनीताल में आठ-आठ और ऊधमसिंहनगर में पांच नए मामले आए हैं। बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भी एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 

अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी में एक भी नया मामला नहीं आया है। इधर, विभिन्न जनपदों में 38 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें 24 देहरादून, छह हरिद्वार, छह नैनीताल व दो पिथौरागढ़ से हैं।

6792 व्यक्तियों को लगा टीका 

कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को प्रदेश के 128 केंद्रों पर 6792 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें 5467 स्वास्थ्य कर्मी व 1325 फ्रंटलाइन वर्कर हैं। प्रदेश में अब तक 81109 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। जबकि 20319 को दोनों ही डोज दी जा चुकी है। वहीं कुल 66691 फ्रंटलाइन वर्कर अभी तक टीका लगवा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें-Haridwar Kumbh 2021: कुंभ क्षेत्र से हटाए जाएंगे वैक्सीनेशन न कराने वाले कर्मचारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी