Devasthanam Board: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले, देवस्थानम बोर्ड भंग करना तीर्थ पुरोहितों की जीत

Devasthanam Board गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड भंग होने से तीर्थ पुरोहितों और आमजन की आस्था की जीत हुई है। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में चारधाम के तीर्थ पुरोहितों व हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाकात की।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:32 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:32 AM (IST)
Devasthanam Board: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले, देवस्थानम बोर्ड भंग करना तीर्थ पुरोहितों की जीत
गोदियाल बोले, देवस्थानम बोर्ड भंग करना तीर्थ पुरोहितों की जीत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Chardham Devasthanam Board प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड भंग होने से तीर्थ पुरोहितों और आमजन की आस्था की जीत हुई है। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में चारधाम के तीर्थ पुरोहितों व हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाकात की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने बोर्ड को भंग करवाने को चलाए गए आंदोलन में सहयोग के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं का आभार व्यक्त किया।

गोदियाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकारें विकास के हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। राज्य सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में जनता पर अपने हिटलरशाही फरमान थोपने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चाहे किसान विरोधी कानून हो या देवस्थानम बोर्ड बनाने का निर्णय, भाजपा ने सत्ता के बल पर इन्हें जनता पर थोपने का काम किया। कांग्रेस पार्टी ने तीर्थ पुरोहितों के हक पर डाका डालने वाले देवस्थानम बोर्ड के गठन के पहले दिन से ही सदन से लेकर सड़क तक इसका कड़ा विरोध किया था।

इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहितों को मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, मंत्री हरीश डिमरी व कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जुगरान, कांग्रेस के संस्कृति संवर्द्धन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेशानंद नौटियाल, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार, राजपाल बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला आदि मौजूद रहे।

बीरोंखाल ब्लाक प्रमुख कांग्रेस में शामिल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के गृह जनपद पौड़ी से बीरोंखाल ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा कंडारी एवं डा. अंतरिक्ष सैनी शुक्रवार को अपने 90 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व प्रदेश प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह की उपस्थिति में सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें- भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देगी मोदी की रैली, 2017 में भी चुनाव से ठीक पहले पीएम ने दी थी बड़ी सौगात

chat bot
आपका साथी