डोईवाला से दून तक उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही डोईवाला से दून तक जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने पूरे जोश के साथ भव्य स्वागत किया। करीब 11 बजे गणेश गोदियाल ओपन कार में अपने समर्थकों के काफिले के साथ एयरपोर्ट से निकले और कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:09 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:09 AM (IST)
डोईवाला से दून तक उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें
डोईवाला से दून तक उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें।

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही डोईवाला से दून तक जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने पूरे जोश के साथ भव्य स्वागत किया। मंगलवार दिन में करीब 11 बजे गणेश गोदियाल ओपन कार में अपने समर्थकों के काफिले के साथ एयरपोर्ट से निकले और कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले हर्रावाला, रिस्पना पुल और आराघर में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

आराघर में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा व पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। राजकुमार ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 के चुनाव में सफल होगी।

इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट संदीप चमोली, विकास नेगी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश रमन, दून व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, शेखर कपूर, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

उधर, कांग्रेस भवन पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मथुरा प्रसाद जोशी, महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, गरिमा दसौनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, मातवर सिंह कंडारी, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कार्यकारी अध्यक्ष डा. जीतराम, तिलकराज बेहड़, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, विधायक ममता राकेश, पुरोला के विधायक राजकुमार, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, विधानसभा में उपनेता करन महरा आदि ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का स्वागत किया।

हरीश रावत व प्रीतम सिंह के समर्थक भी जुटे

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के करीब 15 मिनट बाद पहले नेता प्रतिपक्ष बने प्रीतम सिंह कांग्रेस भवन पहुंचे। उनके समर्थकों ने प्रीतम सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया और कंधे पर बैठाकर मंच तक लेकर आए।

कुछ ही देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद समर्थकों ने हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। काफी देर तक हरीश रावत व प्रीतम सिंह के समर्थक आमने-सामने होकर नारेबाजी करते रहे।

यह भी पढ़ें- संघ की भाजपा के साथ समन्वय बैठक आज, विधानसभा चुनाव के लिहाज से मानी जा रही महत्वपूर्ण

chat bot
आपका साथी