उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल अभी दिल्ली में ही, 27 को ग्रहण करेंगे पदभार

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 27 जुलाई को देहरादून में पदभार संभालेंगे। कांग्रेस भवन में उनके आगमन पर स्वागत समारोह होगा। कांग्रेस हाईकमान ने दो दिन पहले गणेश गोदियाल की प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:10 AM (IST)
उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल अभी दिल्ली में ही, 27 को ग्रहण करेंगे पदभार
उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल अभी दिल्ली में ही, 27 को ग्रहण करेंगे पदभार।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 27 जुलाई को देहरादून में पदभार संभालेंगे। कांग्रेस भवन में उनके आगमन पर स्वागत समारोह होगा। कांग्रेस हाईकमान ने दो दिन पहले गणेश गोदियाल की प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही गोदियाल दिल्ली में ही हैं। अब वह 27 जुलाई को देहरादून आ रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को सुबह नई दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह काफिले के रूप में जौलीग्रांट से देहरादून के लिए रवाना होगा। रास्ते में भानियावाल, डोईवाला, व धर्मपुर आदि स्थान में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

यहां से वह सीधा कचहरी स्थित शहीद स्मारक में जाएंगे और राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी व दीपिका पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, उपनेता प्रतिपक्ष करण माहरा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतराम आर्य, तिलकराज बेहड, भुवन कापडी व रणजीत सिंह रावत के अलावा पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

एस लेटफ्लेंगे को मीडिया समन्वयक का जिम्मा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस की नेशनल मीडिया पेनलिस्ट को एस लेटफ्लेंगे को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत मीडिया समन्वयक का जिम्मा दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से यह पदभार संभालने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के पोस्‍टरबाजों को हरदा की नसीहत, नेतृत्व एक दिन और पोस्टर से नहीं बनता

chat bot
आपका साथी