CM रावत ने किया देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर स्थित लाल तप्पड़ फ्लाइओवर का निरीक्षण, 31 तक पूरा होगा काम

Dehradun-Haridwar National Highway उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून से हरिद्वार से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया। साथ ही मौजूद अधिकारियों को संबंधित दिशा निर्देश भी दिए।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:54 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:32 PM (IST)
CM रावत ने किया देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर स्थित लाल तप्पड़ फ्लाइओवर का निरीक्षण, 31 तक पूरा होगा काम
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया दून-हरिद्वार नेशनल हाईवे का निरीक्षण।

संवाद सूत्र, डोईवाला: Dehradun-Haridwar National Highway मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून - हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ में बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समयावधि के भीतर निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने 31 जनवरी तक निर्माण पूर्ण कर लेने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने लच्छीवाला-भानियावाला बाईपास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति व गुणवत्ता पर संतोष जताया। रविवार को मुख्यमंत्री  ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश व गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन के साथ निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर कार्य को 31 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर बनने के बाद देहरादून व हरिद्वार की दूरी और भी कम हो जाएगी। 

यह इलाका एलीफेंट कॉरिडोर भी है। जंगल से निकलने वाले इस मार्ग पर जब फ्लाईओवर नहीं था, तो 24 घंटे हाथी व जंगली जानवरों का आना जाना लगा रहता था। जिसके चलते वन्यजीवों के साथ इंसानों की जान को भी खतरा बना रहता था। फ्लाईओवर बनने से राजाजी नेशनल पार्क व क्षेत्र से निकलने वाले वन्यजीवों के लिए रास्ता भी सुरक्षित हो जाएगा। वहीं अब जाने वाले वाहनों के लिए भी पूरी सुरक्षित रहेगा। 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- उत्‍तराखंड में जल्द बनेगा युवा आयोग

chat bot
आपका साथी