सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया समृद्ध, सशक्त, आध्यात्मिक उत्तराखंड बनाने का आह्वान

सीएम धामी बोले प्रवासी उत्तराखंडी 25 साल के युवा उत्तराखंड को समृद्ध सशक्त और आध्यात्म का केंद्र बनाने में सहभागी बनें। लखनऊ दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 11:25 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 11:25 AM (IST)
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया समृद्ध, सशक्त, आध्यात्मिक उत्तराखंड बनाने का आह्वान
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया समृद्ध, सशक्त, आध्यात्मिक उत्तराखंड बनाने का आह्वान।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रवासी उत्तराखंडी 25 साल के युवा उत्तराखंड को समृद्ध, सशक्त और आध्यात्म का केंद्र बनाने में सहभागी बनें। लखनऊ दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया था कि परिसंपत्तियों का ऐसे बटवारा कर दीजिए, जैसे छोटे और बड़े भाई के बीच में होता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो मुद्दे दो दशक से ज्यादा समय से नहीं सुलझ पाए, वे आपसी सहमति से सुलझ गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों की विशेष भूमिका रही है। उन्हीं आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में महिला सशक्तीकरण, युवाओं और हर क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने 600 करोड़ का कोविड-19 पैकेज दिया है। साथ ही घस्यारी योजना, वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी योजना समेत अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड महोत्सव को और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उत्तराखंड महोत्सव में सभी कलाकारों को दो हजार रुपये का पुरस्कार, लखनऊ से रामनगर ट्रेन चलाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने और भविष्य में उत्तराखंड से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए उत्तराखंड भवन, गोमती नगर में प्रकोष्ठ की स्थापना करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक राजेश शुक्ला भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- VIDEO: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी, तस्वीरों में देखें उत्साह; जानें क्या है मान्यता

chat bot
आपका साथी