Uttarakhand Chunav: भाजपा चुनाव प्रभारी कल पहुंचेंगे दून, करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें; जानें- पूरा कार्यक्रम

Uttarakhand Chunav प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह व लाकेट चटर्जी गुरुवार को दो दिनी प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वे संगठन की चार बैठकों और छह अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 09:27 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 09:27 PM (IST)
Uttarakhand Chunav: भाजपा चुनाव प्रभारी कल पहुंचेंगे दून, करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें; जानें- पूरा कार्यक्रम
भाजपा चुनाव प्रभारी कल पहुंचेंगे दून, करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें; जानें- पूरा कार्यक्रम।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Chunav भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह व लाकेट चटर्जी गुरुवार को दो दिनी प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वे संगठन की चार बैठकों और छह अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने बुधवार को प्रभारियों के प्रवास कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी गुरुवार सुबह 10.30 जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुचेंगे। एयरपोर्ट से देहरादून में दिलाराम चौक तक 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी घंटाघर स्थित डा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण करेंगे। इसके बाद दीन दयाल उपाध्याय पार्क में पं दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम है। भाजपा चुनाव प्रभारी उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रदा सुमन अर्पित करने शहीद स्मारक भी जाएंगे।

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी तीन बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक लेंगे। शाम चार बजे सिख समाज के लोगों के साथ बैठक में भाग लेंगे। शाम पांच बजे से मीडिया व सोशल मीडिया के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। रात्रि आठ बजे प्रदेश टोली बैठक आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।

अगले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा समर्पण दिवस के तहत स्वच्छता अभियान में प्रभारी हिस्सा लेंगे। स्वच्छता कार्यक्रम गोविंदगढ़ सेवा बस्ती में सुबह नौ बजे रखा गया है। इसके बाद वे कोरोनेशन अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत चुनाव प्रभारी भाजपा मुख्यालय में विधानसभाओं में नियुक्त चुनाव प्रभारियों की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद दोपहर में भाजपा मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होंगे। दोपहर एक बजे चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी भाजपा मुख्यालय में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम के गधा करते हैं ढैंचा-ढैंचा बयान से उत्तराखंड भाजपा में हलचल, जानें- किस पर था निशाना

chat bot
आपका साथी