उत्तराखंड में चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं में हड़ताल पर रोक, CM ने दिए ये कार्यवाही करने के निर्दश

सरकार ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग में हड़ताल अथवा आंदोलन पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनके हड़ताल और आंदोलन पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो उन्हें सेवा से हटाते हुए नई नियुक्तियां प्रारंभ कर दी जाएंगी।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:27 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:27 AM (IST)
उत्तराखंड में चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं में हड़ताल पर रोक, CM ने दिए ये कार्यवाही करने के निर्दश
उत्तराखंड में चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं में हड़ताल पर रोक।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। सरकार ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग में हड़ताल अथवा आंदोलन पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हड़ताल और आंदोलन पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि चिकित्सा अथवा आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो उन्हें सेवा से हटाते हुए नई नियुक्तियां प्रारंभ कर दी जाएंगी। उन्होंने मुख्य सचिव ओमप्रकाश को इस संबंध में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसी अनुपात में अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इन सबके बीच कर्मचारियों की हड़ताल खासी परेशानी का सबब बन सकती है। अभी तक उपनल कर्मियों की हड़ताल के कारण व्यवस्था काफी प्रभावित हुई थी। अब एएनएम ने एसीपी और पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर 21 अप्रैल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। 

इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं आवश्यक सेवाओं के कोई भी कर्मचारी हड़ताल या आंदोलन करता है तो उस पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि इस महासंकट काल में सभी अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें। ऐसा न करने वाले हड़ताली व आंदोलनरत कार्मिकों की सेवा से हटाते हुए नई नियुक्तियों की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Dehradun Coronavirus Update: दून में लगातार खराब हो रहे हालात, फिर एक हजार से ज्यादा कोरोना की चपेट में

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी