आप के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल बोले, जो जनता से किए वादे पूरे ना कर पाएं उसे सत्ता में आने का अध‍िकार नहीं

Uttarakhand Assembly Elections 2022 जागरण संवाददाता देहरादून आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तराखंड की जनता सभी पार्टियों के घोषणा पत्र देखकर ही अपने वोट देने पर फैसला करें।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 01:25 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:45 PM (IST)
आप के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल बोले, जो जनता से किए वादे पूरे ना कर पाएं उसे सत्ता में आने का अध‍िकार नहीं
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Assembly Elections 2022 आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तराखंड की जनता सभी पार्टियों के घोषणा पत्र देखकर ही अपने वोट देने पर फैसला करें। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो सरकारें जनता से किए वादे पूरे नहीं कर सकी, उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं है।

शुक्रवार को देहरादून स्थित आप के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राजेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूल बदहाल हैं, स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं। इसके बावजूद अस्पताल पीपीपी मोड पर दिए जा रहें हैं। उन्‍होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ नए राज्य का निर्माण किया गया था, वह आज भी अधूरा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो वादे करते हैं, उन्हें जरूर पूरा करते हैं। उन्होंने दिल्ली में यह करके दिखाया है। कहा कि आप उत्तराखंड में तीसरा विकल्प बनकर उभरी है। उत्तराखंड की जनता आप पर भरोसा जताए। केजरीवाल की सभी घोषणाओं के साथ जनहित योजनाएं प्रदेश में लागू की जाएंगी।

पोस्टर लगाने पर कसा तंज

राजेंद्र पाल ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में रैली है। कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री के पोस्टर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी लगा रहें हैं, जोकि बेहद शर्मनाक है।

राजपुर विधानसभा में किया जनसंवाद

राजेंद्र पाल गौतम ने राजपुर विधानसभा में जनसंवाद कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रदेश निर्माण से लेकर परिवार निर्माण में अहम भागीदारी होती है। कहा कि जो सपने उत्तराखंड आंदोलन के वक्त देखे गए थे, वो आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। आम आदमी पार्टी जनता के सपने को साकार करेगी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Elections: चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक बड़े दिग्गज के भाजपा में जाने की चर्चा, दोनों पक्षों ने साधी चुप्पी

chat bot
आपका साथी