आम आदमी पार्टी के 75 कार्यकर्त्ता भाजपा में हुए शामिल, उत्तराखंड प्रभारी गौतम ने किया स्वागत

Uttarakhand Assembly Election आम आदमी पाटी के 75 कार्यकर्त्‍ताओं ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश प्रभारी दुष्‍यंत कुमार गौतम ने पार्टी में उनका स्‍वागत किया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:33 PM (IST)
आम आदमी पार्टी के 75 कार्यकर्त्ता भाजपा में हुए शामिल, उत्तराखंड प्रभारी गौतम ने किया स्वागत
आम आदमी पार्टी के 75 कार्यकर्त्ता भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश प्रभारी गौतम ने किया स्वागत।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Assembly Election आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र के 75 कार्यकर्त्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए लोग अब भाजपा परिवार के सदस्य हैं और पार्टी में उनका सम्मान सुरक्षित रहेगा। उनके पार्टी में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत का अंतर बढ़ेगा।

प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। उनका फैसला सुखद और प्रदेश हित में है। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में आप के एक प्रांतीय पदाधिकारी और शेष जिला व विधानसभा क्षेत्र स्तर के कार्यकर्त्ता हैं।

भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया नेत्र जांच शिविर

मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में 100 से अधिक लोग ने आंखों का परीक्षण करवाया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत लंढौर छावनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में देहरादून से आए नेत्र विशेषज्ञ डा. अनुषा, डा. दीपक, डा. रोहित व डा. प्रियंका पंवार ने नागरिकों की आंखों की जांच की।

इससे पहले भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल व डा. अनुषा ने रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि मसूरी में आंखों की जांच की कोई सुविधा नहीं होने से यहां के लोगों को आंखों की जांच के लिए देहरादून जाना पड़ता है। इसी को देखते हुए महिला मोर्चा ने लोगों की सुविधा के लिए यहां पर नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, सपना शर्मा, अनिता सक्सेना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, मातृशक्ति को सामर्थ्यवान और सबल बनाना हमारा मंतव्य

chat bot
आपका साथी