चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, पार्टी की रीति-नीति के साथ ही भाजपा की नाकामिया रखेंगे जनता के सामने

कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी की नीतियों और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को कहा है। साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को भी जनता के सामने रखने को कहा।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 04:55 PM (IST)
चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, पार्टी की रीति-नीति के साथ ही भाजपा की नाकामिया रखेंगे जनता के सामने
चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Assembly Election 2022 महानगर कांग्रेस प्रभारी जोत सिंह बिष्ट ने सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी की नीतियों और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को कहा है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की विफलताओं को भी जनता के सामने रखने को कहा।

महानगर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और महानगर कांग्रेस देहरादून प्रभार जोत सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। कांग्रेस की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने की। बैठक में कांग्रेस पार्टी के समय-समय पर दिए गए निर्देशों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित कांग्रेस ब्लाक और वार्ड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को भी जनता के बीच हर स्तर पर उठायें। देश का किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है।

वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकारों से समाज का हर वर्ग उपेक्षित है। हमें एकजुटता से भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों को जनता तक लेजाने का काम करना है। बैठक जोत सिंह बिष्ट सहित जगदीश धीमान, सागर मनवाल, मुकेश सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीष चौहान, मुकिम अहमद आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Chunav: विधानसभा चुनाव पास, सियासी मोर्चे पर इस दोहरी चुनौती से जूझ रहे भाजपा-कांग्रेस

chat bot
आपका साथी