उत्तराखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश भी लागू करेगा सी डेक प्रणाली

उत्तराखंड में आपातकालीन सेवा 112 को प्रभावी बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सी-डेक प्रणाली को उत्तर प्रदेश भी लागू करेगा। यह बात खुद उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) असीम अरुण ने कही है। वहस्टेट कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली देखने के लिए दून पहुंचे थे।

By Ritika KumariEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 07:15 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:15 AM (IST)
उत्तराखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश भी लागू करेगा सी डेक प्रणाली
सी-डेक प्रणाली को उत्तर प्रदेश भी लागू करेगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में आपातकालीन सेवा 112 को प्रभावी बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सी-डेक प्रणाली को उत्तर प्रदेश भी लागू करेगा। यह बात खुद उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) असीम अरुण ने कही है। वह सोमवार को आपातकालीन सेवा 112 के स्टेट कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली देखने के लिए दून पहुंचे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में 112 की कार्यप्रणाली को करीब से देखने के साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली के सुव्यवस्थित संचालन के लिए इस्तेमाल की जा रही सी-डेक प्रणाली की जानकारी भी हासिल की। इस प्रणाली से उत्तर प्रदेश के एडीजी काफी प्रभावित हुए।

भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश के एडीजी को पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार अमित सिन्हा ने बताया कि सी-डेक प्रणाली में कंट्रोल रूम में प्राप्त हुई किसी घटना की सूचना पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का डाटा और अपडेट उपलब्ध रहता है। इसके तहत शिकायतकर्ता से भी घटना का फॉलोअप लिया जाता है। जिससे घटना के संबंध में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का सत्यापन किया जा सके। इस दौरान उत्तर प्रदेश के एडीजी असीम अरुण ने कहा कि सी-डेक प्रणाली को भविष्य में उत्तर प्रदेश पुलिस भी अमल में लाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 112 के स्टेट कंट्रोल रूम को भी उत्तराखंड के स्टेट कंट्रोल रूम की तर्ज पर अपडेट किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक दूरसंचार उत्तर प्रदेश एसपी सिंह, एसएसपी देहरादून डॉ. योगेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय की प्रधान लिपिक शाखा का किया निरीक्षण

आज भी भ्रमण पर रहेगी टीम

एडीजी असीम अरुण ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मंगलवार को भी 112 के कंट्रोल रूम का भ्रमण करेंगे। इस दौरान टीम देखेगी कि उत्तर प्रदेश के स्टेट कंट्रोल रूम में क्या कमियां हैं। भ्रमण के बाद उन कमियों को दूर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस कई पहलुओं पर कर रही है जांच

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी