सरकार की उपेक्षा पर भड़के उपनल कर्मी, कैबिनेट मंत्री और अपर मुख्य सचिव से लगाई गुहार

समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत उपनल कर्मियों ने सरकार की ओर से की जा रही उपेक्षा पर नाराजगी जताई। मांगों को लेकर उन्होंने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुहार लगाई।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:41 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:41 AM (IST)
सरकार की उपेक्षा पर भड़के उपनल कर्मी, कैबिनेट मंत्री और अपर मुख्य सचिव से लगाई गुहार
सरकार की उपेक्षा पर भड़के उपनल कर्मी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत उपनल कर्मियों ने सरकार की ओर से की जा रही उपेक्षा पर नाराजगी जताई। मांगों को लेकर उन्होंने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुहार लगाई। इस पर उन्हें निकाले गए कर्मचारियों की बहाली को लेकर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

उपनल कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष कुशाग्र जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों का एकता विहार में धरना जारी है। प्रदेश महामंत्री हेमंत रावत ने कहा कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट मीटिंग से उपनल कर्मचारियों को खासी उम्मीदें थीं, लेकिन उनके मुद्दे पर चर्चा न होने से कार्मिकों में आक्रोश है। इसके बाद उपनल कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से मिला, जिसमें कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने जा रही है। कर्मचारियों ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भी दूरभाष के माध्यम से वार्ता की। इसमें उन्होंने राज्य कर विभाग से हटाए गए 59 उपनल कर्मचारियों को बहाल करने के लिए शीघ्र पत्र जारी करने का आश्वासन दिया।

इधर, धरना स्थल पर कर्मचारियों ने भजन कर भूख हड़ताल कर बैठे कर्मचारियों की स्वास्थ्य लाभ और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की कामना करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। संयोजक महेश भट्ट ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारियों की ओर से आत्मघाती कदम भी उठाया जा सकता है। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन की की होगी। महेश भट्ट, गरिमा डोभाल, दीपा नेगी, योगेश बडोनी की भूख हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही।

यह भी पढ़ें- फीस बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावकों ने स्कूल का किया घेराव, पढ़ि‍ए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी