प्रत्येक जनपद में मदद को कंट्रोल रूम बनाएगा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी कोरोना संकट की घड़ी में आमजन की मदद को आगे आए हैं। मोर्चा ने प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया है। जहां फोन नंबर जारी कर जन सेवा की जाएगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 01:53 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 01:53 PM (IST)
प्रत्येक जनपद में मदद को कंट्रोल रूम बनाएगा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा
उत्‍तराखंड में प्रत्येक जनपद में मदद को कंट्रोल रूम बनाएगा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी कोरोना संकट की घड़ी में आमजन की मदद को आगे आए हैं। मोर्चा ने प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया है। जहां फोन नंबर जारी कर जन सेवा की जाएगी।

शुक्रवार को संयुक्त मोर्चे की ऑनलाइन बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि मोर्चा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए जन सहयोग करेगा। प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो वह मोर्चे की ओर से जारी फोन नंबर 999213765, 8859781899 पर संपर्क कर सकता है। इन नंबरों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा मोर्चा आपदा के समय देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

मोर्चा फ्रंटलाइन में आकर आपदा की इस घड़ी में मदद करेगा जिसके लिए प्रत्येक जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। मंडलीय महासचिव नरेश भट्ट ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस काल में मोर्चे के सदस्य व्यग्तिगत तौर पर समाज के बीच जाकर काम कर रहे हैं। जिससे जरूरतमंदों तक सहायता अधिक से अधिक पहुंचाई जा सकेगी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीसी पसबोला ने कहा कि मोर्चे के कई सदस्य फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में इस समय कोरोना ड्यूटी कर रहे हैं। मोर्चा की सदस्य रजनी रावत ने कहा कि मोर्चे के न केवल पुरुष सदस्य अपितु महिला सदस्य भी बराबर साथ देने के लिए तैयार हैं। मोर्चे की ओर से जो भी जिम्मेदारी महिला सदस्यों को सौंपी जाएगी उसका निर्वहन किया जाएगा। मोर्चे के कई सदस्य करोना संक्रमित होकर स्वस्थ्य हो चुके हैं कई सदस्य अपना प्लाजमा डोनेट करने हेतु तैयार हैं। मोर्चे के द्वारा प्लाजमा डोनेशन का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-ऋषिकेश में आइडीपीएल ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत 90 प्रतिशत पूरी

 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी