केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोले, धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड करेगा प्रगति

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे पुष्कर सिंह धामी को भाजपा विधायक दल का नेता बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बधाई दी।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 09:02 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 09:02 AM (IST)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोले, धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड करेगा प्रगति
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोले, धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड करेगा प्रगति।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे पुष्कर सिंह धामी को भाजपा विधायक दल का नेता बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बधाई दी है।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के प्रखर एवं ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति व विकास के पथ पर अग्रसर होगा तथा देवभूमि की जनता की आकांक्षा पूर्ण होगी। राज्यसभा सदस्य बलूनी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा एवं ऊर्जावान नेता हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की गति और तेजी होगी।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री के पद पर उत्तराखंड की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली की राह पर आगे बढ़ेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा हैं और राज्य में लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं। आंदोलनकारी रहे धामी को राज्य के विकास के मुद्दों की समझ है और वह विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

हरीश रावत ने भी दी धामी को बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी मुख्यमंत्री बनने जा रहे पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है। उन्होंने किसान के बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई। बधाई के साथ ही हरीश रावत ने कहा कि वह रविवार को इस पूरे घटनाक्रम की राजनीतिक चीर-फाड़ करेंगे। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ। कुछ व्यक्तियों के लिए अंगूर हमेशा के लिए खट्टे हो गए। उन्होंने कहा कि पुष्कर धामी के जीवन के लिए यह बड़ा क्षण है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नए CM पुष्कर धामी की टीम में दिखेंगे पुराने चेहरे, बनाया जा सकता है उप मुख्यमंत्री भी

chat bot
आपका साथी