देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में लिफ्ट में फंसे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और दो विधायक

आज देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह राजपुर रोड विधायक खजान दास लिफ्ट में फंस गए। हालांकि कुछ देर बाद लिफ्ट सही होने पर वे बाहर निकले।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:15 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:49 PM (IST)
देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में लिफ्ट में फंसे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और दो विधायक
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह, राजपुर रोड विधायक खजान दास लिफ्ट में फंस गए।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून के गांधी शताब्दी अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की पोल शुक्रवार को तब खुल गई, जब केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और राजपुर रोड विधायक खजान दास यहां लिफ्ट में फंस गए। उनके साथ लिफ्ट में अन्य कार्यकर्त्ता भी थे। हालांकि, सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से सभी लोग कुछ ही देर में लिफ्ट से बाहर निकल आए।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और राजपुर रोड विधायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित टीकाकरण अभियान का जायजा लेने और फल वितरण के लिए गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंचे थे। टीकाकरण कक्ष से वह मरीजों को फल वितरित करने वार्ड में जाने के लिए निकले। लेकिन, वार्ड के बजाय स्त्री एवं प्रसूति रोग की ओपीडी में पहुंच गए।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों पर नाराज होते हुए कहा कि सही रास्ता बताइये। यहां से वह वार्ड में जाने के लिए लिफ्ट में पहुंचे तो लिफ्ट कुछ देर के लिए बंद हो गई। इससे सभी लोग लिफ्ट में फंस गए। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मी साथ में मौजूद था। कुछ ही देर में इस समस्या से पार पा लिया गया। बाद में सभी लोग सीढिय़ों के रास्ते वार्ड में पहुंचे। वहां स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से मुस्कराते हुए कहा कि आपकी तो लिफ्ट ही नहीं चल रही। उन्होंने लिफ्ट को ठीक कराने के निर्देश दिए।

इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज उप्रेती का कहना है कि लिफ्ट में क्या खराबी है, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा मरीजों की सहूलियत के लिए रैंप भी बनवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- Vaccination Campaign: उत्तराखंड में शुक्रवार से चलाया जाएगा टीकाकरण का महाभियान, जानिए कितना है लक्ष्‍य

अधिकांश समय खराब रहती है लिफ्ट

अस्पताल की लिफ्ट अधिकांश समय खराब ही रहती है। यहां लेबर रूम व वार्ड दूसरी मंजिल और ओटी तीसरी मंजिल पर है। ऐसे में मरीजों खासकर गर्भवतियों को दिक्कत उठानी पड़ती है। अस्पताल में रैंप नहीं होने की वजह से ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दैनिक जागरण कई बार यह समस्या उठा चुका है, पर अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है।

chat bot
आपका साथी