अनियंत्रित स्कार्पियो ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत; एक घायल

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद कार यात्री प्रतीक्षालय में घुस गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:01 PM (IST)
अनियंत्रित स्कार्पियो ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत; एक घायल
थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लिया है।

संवाद सूत्र, झबरेड़ा: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद कार यात्री प्रतीक्षालय में घुस गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी पंकज और दीपक गुरुवार दोपहर बाइक से फाजिलपुर तिराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए।

दोनों को रौंदते हुए स्कार्पियो सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में घुस गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री प्रतीक्षालय का भवन लेंटर समेत ढह गया। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के दौरान यात्री प्रतीक्षालय में कोई नहीं था। हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पंकज निवासी धर्मपुर, थाना झबरेड़ा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दीपक को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- नशे की गोली और इंजेक्शन के तस्कर को 10 साल की कैद

चार सौ पव्वों के साथ आरोपित गिरफ्तार

लालढांग: श्यामपुर पुलिस ने चार सौ देशी पव्वों के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि स्कूटी में सवार एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की तस्करी करने जा रहा है। इस पर थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान ने घेराबंदी कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कांगड़ी की ओर से आ रही स्कूटी को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित की पहचान इश्तकार उर्फ चुन्नू निवासी राणा भवन गली न. छह, गजीवाली थाना श्यामपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- देहरादून: संग्रह अमीन ने भूसा स्टोर के मालिक से हड़पे 4.40 करोड़, पत्नी, दो बेटियों और एक रिश्तेदार पर मुकदमा

chat bot
आपका साथी