Dehradun Politics: उत्‍तराखंड क्रांति दल दस विधानसभाओं में फूंकेगा दस पुतले,पढ़‍िए पूरी खबर

उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष दीपक रावत ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों के स्टंट और नाटकों को उत्तराखंड के लोग पहचान चुके हैं। दल के केंद्रीय युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल अब अपने संगठन को विस्तार देने पर फोकस करेगा।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:20 PM (IST)
Dehradun Politics: उत्‍तराखंड क्रांति दल दस विधानसभाओं में फूंकेगा दस पुतले,पढ़‍िए पूरी खबर
उक्रांद दस विधानसभाओं में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय दलों के भ्रष्टाचार रूपी रावण के दस पुतलों का दहन करेगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Dehradun Politics उत्तराखंड क्रांति दल दून की दस विधानसभाओं में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय दलों के भ्रष्टाचार रूपी रावण के दस पुतलों का दहन करेगा। दल का कहना है कि दिल्ली वाले दलों के राजनैतिक स्टंट से जनता आजिज आ चुकी है। इन दलों के नेताओं की वजह से उत्तराखंड की छवि को भी धक्का लगा है।

उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष दीपक रावत ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों के स्टंट और नाटकों को उत्तराखंड के लोग पहचान चुके हैं। उक्रांद इन दलों के छुपे हुए एजेंडे को घर-घर ले जाएगा। दल के केंद्रीय युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल अब अपने संगठन को विस्तार देने पर फोकस करेगा। दल भावनात्मक रूप से जन सामान्य की समस्या को उठाने और उसके निदान के लिए कार्य कर रहा है। खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस लाने के लिए जन सहभागिता अभियान विजयादशमी से चलाया जाएगा। पछवादून जिला अध्यक्ष गणेश काला ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है और उसने केवल जनता के शोषण किया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। जिसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ बोले, मैं तो भाजपा का संकटमोचक

बसपा ने कार्यकर्त्‍ता सम्मेलन को लेकर चर्चा की

हरिद्वार: बहुजन समाज पार्टी ने 24 अक्टूबर को रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यकत्र्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा की। प्रदेश प्रभारी मदनलाल ने बताया कि बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें बहुजन समाज पार्टी में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की जाएगी। दलित, ब्राह्मण, मुस्लिम व पिछड़े वर्ग को पार्टी में सही प्रतिनिधित्व देने पर विचार होगा।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक प्रदीप जाटव ने बताया कि कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस नौ अक्टूबर के कार्यक्रम की भीड़ को देखकर सभी कार्यकत्र्ताओं का मनोबल बढ़ चुका है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी मदनलाल, प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष एसपी बाबरा, पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद, रङ्क्षवद्र पनियाला, आदित्य बृजवाल, इरशाद अली अंसारी, पूर्व मंत्री सरवत करीम अंसारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्मङ्क्षसह, राजदीप मेनवाल, रङ्क्षवद्र सहगल आदि कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले, यदि भाजपा अब भी नहीं सुधरी तो हम और तोड़ेंगे

chat bot
आपका साथी