Uttarakhand Politics: राज्य की पार्टी ही करेगी उत्‍तराखंड का विकास, जानिए और क्‍या बोले उक्रांद नेता जंथवाल

उत्तराखंड क्रांति दल के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की सोमवार को कार्यालय में बैठक हुई। दल दल के नेता पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि राज्य का विकास राज्य की पार्टी ही कर सकती है। जिन राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों की सरकार है वह राज्य तरक्की कर रहे हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:27 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:27 PM (IST)
Uttarakhand Politics: राज्य की पार्टी ही करेगी उत्‍तराखंड का विकास, जानिए और क्‍या बोले उक्रांद नेता जंथवाल
उक्रांद नेता डा. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा क्षेत्रीय पार्टियों की सरकार है वाले राज्य तरक्की कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Politics उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) नेता पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि जिस उक्रांद ने वर्षों के संघर्ष के बाद पृथक राज्य उत्तराखंड का निर्माण कराया आज जनता पुन: उसी की ओर देख रही है। जनता को अब धीरे-धीरे समझ में आ रहा है कि राष्ट्रीय पार्टियों ने विकास नहीं, बल्कि राज्य का विनाश किया है। राज्य का विकास राज्य की पार्टी ही कर सकती है। जिन राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों की सरकार है वह राज्य तरक्की कर रहे हैं।

उत्तराखंड क्रांति दल के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की सोमवार को कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान उक्रांद के संरक्षक बीडी रतूड़ी ने कहा कि हमें जनता को समझाना होगा कि इन पार्टियों के झूठे वादों जैसे फ्री बिजली, फ्री लैपटाप आदि के चक्कर में न पड़कर बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा और भू-कानून के बारे में बात करें। उक्रांद नेता चंद्रशेखर कापड़ी ने कहा कि आज पहाड़ पहाड़ी लोग के लिए तरस रहा है। बाहर से आकर लोग धड़ाधड़ जमीन खरीद रहे हैं। इसे रोकने की बहुत जरूरत है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. हरीश चंद्र जोशी ने गोविंद वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर को केंद्र सरकार को सौंपने को गलत कदम बताया। उन्होंने कहा कि उक्रांद इसका पुरजोर विरोध करेगी। बैठक में महासचिव बहादुर सिंह रावत, डा. संजय कुमार , डा. मेहरबान सिंह गुसाईं, प्रो. बीएस बिष्ट, डा. संदीप नेगी, डा. हर्षवर्धन पंत, डा. महेश कुमार, लखपत सिंह बुटोला, योगेंद्र बाजपेई, चंद्रशेखर पंत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी बोले, चुनाव में उक्रांद का मुख्य मुद्दा रहेगा बेरोजगारी

लोकायुक्त की मांग को उक्रांद का समर्थन

लोकायुक्त की मांग को लेकर धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारियों को उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने समर्थन दिया है। सोमवार को उक्रांद के सदस्यों ने धरने में भी हिस्सा लिया।

सोमवार को पटेलनगर में लोकायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए उक्रांद के परवादून जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि लोकायुक्त आंदोलन को उनका पूरा समर्थन है। जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। राज्य आंदोलनकारी सुमन बडोनी ने कहा कि उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। परमानंद बलोदी ने बताया कि लोकायुक्त बनाने में सरकार की नाकामी के खिलाफ सोमवार को 70 विधायकों के नाम पर पिंडदान किया गया। उन्होंने कहा कि आज (मंगलवार) से सिर पर कफन बांध कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उधर, तहसीलदार सदर दयाराम व पटेलनगर इंस्पेक्टर प्रदीप राणा धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की समस्या सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर उक्रांद नेता प्रमोद डोभाल, सीमा रावत, कल्पना पंवार, शशांक मिश्र आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रूठों की वापसी के लिए कांग्रेस दफ्तर में खुलेगा दरबार, पक्ष सुनने के बाद संगठन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी