देहरादून के मच्छी बाजार में दो पक्ष भिड़े, छह लोग गिरफ्तार

आपसी रंजिश के चलते मच्छी बाजार में दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 12:44 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 04:32 PM (IST)
देहरादून के मच्छी बाजार में दो पक्ष भिड़े, छह लोग गिरफ्तार
देहरादून के मच्छी बाजार में दो पक्ष भिड़े, छह लोग गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। आपसी रंजिश के चलते मच्छी बाजार में दो पक्ष भिड़ गए। हंगामा होने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा पंकज तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले मच्छी बाजार निवासी मोहित पतंग लेने पड़ोस की छत पर चढ़ था। मामले में दोनों पक्षों में रविवार को भी झगड़ा हुआ था।

सोमवार को फिर से दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। पुलिस ने एक पक्ष के हरीश, रोहित और मोहित जबकि दूसरे पक्ष के केशव, आदित्य और धर्मेद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

स्पा सेंटर के संचालक सहित सात धरे

वसंत विहार थाना पुलिस ने जीएमएस रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारते हुए सेंटर के संचालक सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि अमेजिंग स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। इस दौरान सेंटर में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। स्पा सेंटर में लोग बिना मास्क के थे और शारीरिक दूरी के नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। पुलिस ने संचालक अरुण, उसकी पत्नी, ग्राहक मोहित, आकाश और तीन महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। 

लॉकडाउन उल्लंघन में दो दुकानदारों पर मुकदमा

लॉकडाउन उल्लंघन में डालनवाला और शहर कोतवाली पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। डालनवाला कोतवाली निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गृह संग्रह डिपार्टमेंट स्टोर के मालिक अजय गांधी के खिलाफ रविवार को छुट्टी के दिन दुकान खोलने पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को इलेक्ट्रिकल्स की दुकान खोलने पर अभिषेक शर्मा निवासी राजपुर रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें: सेलाकुई में हंगामा कर रहे श्रमिकों ने पुलिस पर किया पथराव, मुकदमा दर्ज

जुआ खेलते आठ गिरफ्तार

प्रेमनगर थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को विंग नंबर छह से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 8500 रुपये व दो ताश की गड्डी बरामद हुई हैं। आरोपितों की पहचान हनी वासन, रविंदर, अनिल बिष्ट, संयोग सेठी, दीपक कुमार, सुनील नेगी, भानू टुटेजा और विजय के रूप में हुई है। सभी आरोपित प्रेमनगर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी से विवाद में साले को गोली मारी, आरोपित दो सगे भाई गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी