पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खाली किया मुख्यमंत्री आवास

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया है। वह अपने डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर लौट आए हैं। यहीं से वह अब राजनीतिक गतिविधियों में लगे हुए हैं। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होंगे या नहीं इसे लेकर असमंजस बना हुआ है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:45 AM (IST)
पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खाली किया मुख्यमंत्री आवास
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर लौट आए हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया है। वह अपने डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर लौट आए हैं। यहीं से वह अब राजनीतिक गतिविधियों में लगे हुए हैं। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होंगे या नहीं, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद संभाला था।

इसके बाद वह 30 मार्च को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहने के लिए आए थे। दरअसल, इस आवास में जो भी मुख्यमंत्री रहा, उसे अपना कार्यकाल पूरा करने का मौका नहीं मिल पाया। यही कारण रहा कि नारायण दत्त तिवारी के बाद किसी मुख्यमंत्री ने इस बंगले में रहने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कुछ दिनों तक इस बंगले में रहे, मगर लगभग दो साल बाद उन्हें पद छोडऩा पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री बने हरीश रावत ने इस बंगले से दूरी बनाई रखी।

यह भी पढ़ें- अपने फैसलों की पैरवी में उतरे पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बोले- मेरी सरकार के फैसलों के पीछे विधायकों की भी थी सहमति

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जरूर तकरीबन चार साल इस बंगले में रहे, जो किसी भी मुख्यमंत्री की इस बंगले में बिताई गई सबसे अधिक अवधि है। नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब उन्होंने यह बंगला खाली कर दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास के परिसर स्थित कैंप कार्यालय में बैठना तो शुरू कर दिया है, मगर वह बंगले में रहने आएंगे या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम अखिलेश बोले, यूपी और उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी; नहीं होगा गठबंधन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी