मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ दून यह लाल, पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए दून के लाल को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। पूर्व सैनिकों के साथ ही भाजपा-कांग्रेस के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्त्‍ताओं ने शहीद गजेंद्र बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी मां और पत्नी को सम्मानित किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 06:32 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:34 PM (IST)
मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ दून यह लाल, पुण्यतिथि  पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शहीद गजेंद्र बिष्ट की मां को सम्मानित करते हुए प्रीतम सिंह।

देहरादून, जेएनएन। मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए दून के लाल को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। पूर्व सैनिकों के साथ ही भाजपा-कांग्रेस के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्त्‍ताओं ने शहीद गजेंद्र बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी मां और पत्नी को भी सम्मानित किया।

26 नवंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमले में देहरादून के गणेशपुर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह बिष्ट शहीद हो गए थे। 10 पैरा कमांडो के सदस्य शहीद गजेंद्र की 12वीं बरसी पर विभिन्न संगठन उनके आवास पर पहुंचे। यहां उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह व उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शहीद की माता शिवदेई बिष्ट, पत्नी विनीता बिष्ट, उनके भाइयों व बच्चों से मुलाकात कर हालचाल जाना। 

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि शहीद गजेंद्र ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जिसे देश हमेशा याद रखेगा। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि शहीद गजेंद्र पर समेचे उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गर्व है। इस अवसर पर शहीद की मां और पत्नी विनीता बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मनित भी किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस महानगर लालचंद शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस प्रेमनगर अध्यक्ष दीवान सिंह, सामाजिक कार्यकर्त्‍ता वीरू बिष्ट, महेश जोशी आदि उपस्थित थे।

पूर्व सैनिक व विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

गौरव सैनानी पूर्व सैनिक व पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन ने भी शहीद गजेंद्र को पुण्यतिथति पर याद किया। गणेशपुर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर एसोसिएशन के सदस्यों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दीं। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर और मसूरी विधायक गणेश जोशी भी पूर्व सैनिकों संग शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और देवभूमि के सपूत देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने मुंबई हमले में शहीद हुए वीरों की गाथा सुनाई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, मनवर सिंह रौथाण, गिरीश जोशी, रणवीर सिंह, राजेंद्र कंडारी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बलिदानी सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

chat bot
आपका साथी