भाजपा प्रदेश कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी पुष्पांजलि

आज भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्‍मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि दी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:46 PM (IST)
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी पुष्पांजलि
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी पुष्पांजलि

देहरादून, जेएनएन। आज भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्‍मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि दी।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा की कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाकर नरेंद्र मोदी की सरकार ने डॉ मुखर्जी को सच्चे अर्थों में श्रद्धांजलि दी है। डॉ मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता के लिए 'एक देश मे दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेंगे' का नारा देकर उसके खिलाफ लड़ते लड़ते अपना बलिदान दिया। उनके उस सपने को भाजपा सरकार ने पूरा किया है। 

विनय गोयल ने कहा कि डॉ मुखर्जी ही अखंड भारत की कल्पना करने वाले पहले राजनेता रहे हैं। उन्होंने ही कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट व्यवस्था का विरोध कर इनर लाइन परमिट व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर इस प्रथा को समाप्त कराया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

एक सच्चे राष्ट्रभक्त होने के साथ मानवता के सच्चे उपासक भी थे। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर अपने जीवन को  राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रखा। खजान दास ने कहा कि डॉ मुखर्जी एक  महान शिक्षाविद् के साथ महान चिंतक थे। राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत की भावनाओं के फलस्वरूप ही उन्होंने देश मे राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ाने के लिए  राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, पेट्रोल-डीजल में वृद्धि का किया विरोध

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता व स्वदेशी की शपथ प्रदेश मंत्री श्रीमतीमधु भट्ट द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव कौशतुभानंद जोशी ने किया। कार्यक्रम में  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन, दायित्व धारी ज्योति प्रसाद गैरोला शादाब शम्स, सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला श्रीविनोद सुयाल,  महावीर सिंह पवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी हावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिग्गज नेताओं पर साधा निशाना

chat bot
आपका साथी