नगर निगम की दुकानों में किराया वृद्धि का व्यापारियों ने किया विरोध

नगर निगम प्रशासन की ओर से निगम की दुकानों के किराये में की जा रही वृद्धि को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आक्रोश जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:25 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:25 PM (IST)
नगर निगम की दुकानों में किराया वृद्धि का व्यापारियों ने किया विरोध
नगर निगम की दुकानों में किराया वृद्धि का व्यापारियों ने किया विरोध

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश:

नगर निगम प्रशासन की ओर से निगम की दुकानों के किराये में की जा रही वृद्धि को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आक्रोश जताया है। किराया वृद्धि के विरोध में व्यापार मंडल ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।

व्यापार मंडल व्यापार ने महामंत्री प्रतीक कालिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त गिरीश चंद्र गुणवंत से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि नगर निगम की दुकानों पर वर्षों से काबिज दुकानदारों के किराये में की गई वृद्धि कहीं से भी तर्क संगत नही है। निगम में बजट की कमी की भरपाई का ठीकरा निगम की दुकानों पर काबिज दुकानदारों पर फोड़ा रहा है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को बताया कि काशीपुर में निगम प्रशासन की ओर से निगम की दुकानों के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है। जबकि हरिद्वार में 100 से 400 रुपये तक का किराया देने वाले दुकानदारों के किराये को एकमुश्त 1000 रुपये किया गया है। लेकिन ऋषिकेश में कई गुना ज्यादा किराए वृद्धि कर दुकानदारों को नोटिस थमाए जा रहे हैं, जो व्यापारिक उत्पीड़न है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन ने व्यापारियों के हितों के अनुरूप कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मजबूरन व्यापार मंडल को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। महामंत्री ने बताया कि इस विषय पर पहले नगर की महापौर से चर्चा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर महापौर के साथ मिलकर इस विषय को शहरी विकास मंत्री के सामने भी रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद मनीष शर्मा, प्रदीप कोहली, नगर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय व्यास, राजकुमार तलवार, राकेश वर्मा, जितेंद्र आनंद, अजय कालड़ा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी