सीएम पुष्‍कर सिंह धामी से मिले व्‍यापारी, 50 लाख का बीमा कराने की रखी मांग

गुरुवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम के समक्ष विभिन्न समस्याओं को रखा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि कोरोना महामारी में कई व्यापारियों ने अपनी जान गंवाई।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:05 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:05 PM (IST)
सीएम पुष्‍कर सिंह धामी से मिले व्‍यापारी, 50 लाख का बीमा कराने की रखी मांग
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

जागरण संवाददाता, देहरादून : दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही व्यापारियों का बीमा कराने की मांग की। जिससे किसी व्यापारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।

गुरुवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम के समक्ष विभिन्न समस्याओं को रखा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि कोरोना महामारी में कई व्यापारियों ने अपनी जान गंवाई। जिससे उनके परिवार को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि व्यापारियों का 50 लाख रुपये का बीमा कराया जाए। जिससे ऐसे कठिन समय में उनके परिवार को थोड़ी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि त्योहार सिर पर हैं और ऐसे समय पर ही व्यापारियों को व्यापार बढ़ने की उम्मीद रहती है।

लेकिन, धामावाला दर्शनी गेट के बाजार में स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन कई बार इन कार्यों को पूरा करने की अंतिम तिथि घोषित कर चुका है, लेकिन अभी तक कार्य पूरे नहीं किए जा सके हैं। उन्होंने जल्द से जल्द यहां सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुशील अग्रवाल, पंकज दीदान, शेखर फुलारा, इंद्रप्रकाश सहगल, दिव्य सेठी, मनन आनंद, पुनीत सहगल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- आज तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, पांच नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

यह हैं व्यापारियों की प्रमुख समस्याएं सरकार की ओर से व्यापारियों का बीमा करवाया जाए, जिसके तहत व्यापारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को तुरंत सहायता राशि मिल सके। व्यापारियों का जीएसटी व अन्य टैक्स के नाम पर शोषण न किया जाए। त्योहारों के समय बाजार में स्मार्ट सिटी कार्यों से हो रही परेशानियों का समाधान किया जाए। व्यापारियों के लिए आयोग का गठन किया जाए।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में निकट भविष्‍य में रास्ता भटके ट्रैकर और पर्वतारोहियों को ढूंढना होगा आसान, की जाएगी यह व्यवस्था

chat bot
आपका साथी