नगर हित में एक संगठन बनाने पर सहमति

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव का आगाज हो चुका है। बिना जनाधार वाले नेताओं के खिलाफ बगावती स्वर भी उठने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:02 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:02 AM (IST)
नगर हित में एक संगठन बनाने पर सहमति
नगर हित में एक संगठन बनाने पर सहमति

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव का आगाज हो चुका है। बिना जनाधार वाले नेताओं के खिलाफ बगावती स्वर भी उठने लगे हैं। ऐसे में संगठन नेताओं की राजनीति से अजीज आए व्यापारियों ने सभी व्यापारिक संगठनों को एक कर नगर हित में नया संगठन बनाने पर सहमति जताई है।

व्यापार सभा भवन में ऋषिकेश के व्यापारियों की बैठक में व्यापारियों ने एक सुर में नगर के तीनों व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों को ऋषिकेश का एक व्यापार मंडल बनाने का सुझाव दिया। अन्यथा सभी व्यापारी मिलकर ऋषिकेश नगर का नया व्यापारिक महासंगठन बनाएंगे जो महानगर स्तर का होगा। कपड़ा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजीव मोहन ने कहा कि अगर तीनों व्यापार मंडल एक नहीं होते तो ऋषिकेश का एक महानगर व्यापार मंडल बनाया जाये। स्वर्णकार संगठन के अध्यक्ष यशपाल पंवार ने कहा कि अगर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेता एका नहीं करते तो हम सभी संस्थाओं को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से अपनी संबद्धता खत्म कर देनी चाहिए और अपना नया व्यापार मंडल बनाकर ऐसे स्वार्थी नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए।

व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष नवल कपूर ने कहा कि ऋषिकेश के ऐसो व्यापारी संगठन बने जो सबसे मजबूत संगठन हो। पंजाबी महासभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लांबा ने कहा कि कुछ चंद व्यापारी नेता केवल अधिकारियों की चाटुकारिता कर अपने स्वार्थ सिद्ध करने का काम करते हैं। व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालडा ने कहा कि व्यापार मंडल में सदस्यता को लेकर सिगल विडो सिस्टम होना चाहिए। सभी को जोड़कर समान अधिकार के साथ चुनाव लड़ने का अधिकार मिलना चाहिए। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि शहर हित में तीनों संगठन एक हों। बैठक का संचालन करते हुए जयेंद्र रमोला ने कहा कि हमें इसके लिए एक समिति बनानी चाहिए। उसके बाद बैठक में एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई, जिसमें व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालड़ा, विनोद शर्मा, राजीव मोहन, राजकुमार तलवार, नवल कपूर, विवेक वर्मा व प्रदीप गुप्ता को शामिल किया गया। बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन नागपाल, अजय गर्ग, दीपक प्रताप जाटव, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद जगत नेगी, हितेन्द्र पंवार, राजकुमार तलवार, धर्मेश मनचंदा, मधु जोशी, हर्षित गुप्ता, राजपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी