पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा-केंद्र से किया प्लूटोनियम पैक की जांच का अनुरोध

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नंदा देवी ग्लेशियर और बदरीनाथ ग्लेशियर समेत आसपास के इलाकों में एक बार फिर प्लूटोनियम पैक की खोज को लेकर जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:21 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:21 PM (IST)
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा-केंद्र से किया प्लूटोनियम पैक की जांच का अनुरोध
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा-केंद्र से किया प्लूटोनियम पैक की जांच का अनुरोध।

राज्य ब्यूरो, गैरसैंण। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नंदा देवी ग्लेशियर और बदरीनाथ ग्लेशियर समेत आसपास के इलाकों में एक बार फिर प्लूटोनियम पैक की खोज को लेकर जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में अब बड़े पैमाने पर निर्माण होना है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में इसे लेकर कोई कार्य प्रभावित न हो।

सोमवार को विधानसभा में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में ग्लेशियर में प्लूटोनियम पैक होने की बात सामने आती रही है। यह जांच का विषय है। उन्‍होंने कहा कि रैणी गांव के पूर्व प्रधान उनके मित्र थे। उन्होंने खुद इस प्लूटोनियम पैक को उठाया था। उन्होंने यह बात कही थी कि प्लूटोनियम पैक में गर्मी होने के कारण इसे उठाने को लेकर आपस में झगड़ा भी होता था। उनकी मौत कैंसर के कारण हुई थी। निश्चित तौर पर इसके दुष्परिणाम भी हैं। ऐसे में यह जांच का विषय है। सरकार इसके लिए पानी की जांच भी करा रही है।

केंद्र सरकार से भी इसके लिए अनुरोध किया गया है। ड्रोन सर्वे व सेटेलाइट सर्वे के माध्‍यम से नंदा देवी ग्लेशियर, बदरीनाथ ग्लेशियर और आसपास के ग्लेशियरों की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सांसद रहते हुए संसद में भी इस मसले को उठाया था। हाल ही में रैणी गांव में आई आपदा के बाद भी उन्होंने यह मसला उठाया था।

यह भी पढ़ें-तीन मिनट में मिलेगी किसी भी स्थान की सटीक जानकारी, सर्वे ऑफ इंडिया देशभर में स्थापित कर रहा 900 कोर्स स्टेशन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी