पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने खारिज की आम आदमी पार्टी में जाने की बात, बोले- आज तक वह दिल्ली के मुख्यमंत्री से नहीं मिले

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आम आदमी पार्टी (आप) में जाने की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में रहकर भारत को विश्वगुरु बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 06:45 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 06:45 AM (IST)
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने खारिज की आम आदमी पार्टी में जाने की बात, बोले- आज तक वह दिल्ली के मुख्यमंत्री से नहीं मिले
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आम आदमी पार्टी (आप) में जाने की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आम आदमी पार्टी (आप) में जाने की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में रहकर भारत को विश्वगुरु बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह आज तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नहीं मिले हैं। पिछले दो दिनों से इंटरनेट मीडिया में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आप में जाने की चर्चा चल रही है। यहां तक कहा गया कि कैबिनेट मंत्री अपनी पत्नी अमृता रावत के साथ आप में शामिल हो सकते हैं।

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस चर्चा को कोरी अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। प्रधानमंत्री के देश को आगे बढ़ाने व भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प का साथ देने के लिए वह भाजपा में आए। वह हाल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करने गए थे। वह अरविंद केजरीवाल से आज तक नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की फिर फिसली जुबान, कहा- कुंभ बनारस में भी होता है

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आप एक क्षेत्रीय पार्टी है। वह राष्ट्रीय पार्टी को छोड़कर क्षेत्रीय पार्टी में क्यों जाएंगे। उन्हें प्रदेश में अभी बहुत काम करने हैं। उत्तराखंड में एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाना है। रेल मार्ग का काम शुरू है, इसे अंजाम तक लेकर जाना है। इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र को नए आयाम देने हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में रहकर पार्टी की सेवा करेंगे और भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें- तीरथ सरकार में त्रिवेंद्र सरकार का एक और फैसला बदला, अब एक रुपये में नहीं मिलेगा पानी का कनेक्शन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी