Top Dehradun News of the day, 7th December 2019: पाकिस्तान ने आतंकवाद को बनाया राष्ट्र नीति, भारतीय सेना को मिले 306 युवा जांबाज अधिकारी, आइएमए के तीन परिसरों के बीच बनेंगे दो अंडरपास, चाय बागानों से संवरेगी 12 हजार किसानों की आर्थिकी

दून में चार खबरें चर्चा में रहीं। पाकिस्तान ने आतंकवाद को बनाया राष्ट्र नीति भारतीय सेना को मिले 306 युवा जांबाज अधिकारी आइएमए के तीन परिसरों के बीच बनेंगे दो अंडरपास।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:56 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 7th December 2019: पाकिस्तान ने आतंकवाद को बनाया राष्ट्र नीति, भारतीय सेना को मिले 306 युवा जांबाज अधिकारी, आइएमए के तीन परिसरों के बीच बनेंगे दो अंडरपास, चाय बागानों से संवरेगी 12 हजार किसानों की आर्थिकी
Top Dehradun News of the day, 7th December 2019: पाकिस्तान ने आतंकवाद को बनाया राष्ट्र नीति, भारतीय सेना को मिले 306 युवा जांबाज अधिकारी, आइएमए के तीन परिसरों के बीच बनेंगे दो अंडरपास, चाय बागानों से संवरेगी 12 हजार किसानों की आर्थिकी

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में शनिवार को चार खबरें चर्चा में रहीं। पहली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी राष्ट्र नीति बना लिया है। वहीं, शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 306 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 71 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। इधर, रक्षा मंत्रालय ने आइएमए के उत्तरी, दक्षिण और मध्य परिसर को जोड़ने के लिए दो अंडरपास (भूमिगत मार्ग) को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड ने राज्य के 11 पर्वतीय जिलों के 38 विकासखंडों में बंजर और खाली पड़ी भूमि पर चाय बागान विकसित करने को 6238 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है।

पाकिस्तान ने आतंकवाद को बनाया राष्ट्र नीति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी राष्ट्र नीति बना लिया है। पाकिस्तान में चरमंपथी तत्व इतने मजबूत हैं कि राजनीति के केंद्र में बैठे लोग उनके हाथों की कठपुतलियों से ज्यादा कुछ नहीं लगते। यही कारण है कि भारतीय सुरक्षाबलों को पाकिस्तान के खिलाफ अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। 

भारतीय सेना को मिले 306 युवा जांबाज अधिकारी

भारत माता तेरी कसम, तेरे रक्षक बनेंगे हम। आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पहुंचे, तो लगा कि कोई विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरे शख्स के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 306 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 71 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। 

आइएमए के तीन परिसरों के बीच बनेंगे दो अंडरपास

भारतीय सैन्य अकादमी के बीच से गुजरने वाले चकराता मार्ग (एनएच-72) पर जाम की समस्या अब नहीं होगी। पिछले चार दशक से चली आ रही यह दिक्कत दूर होने जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने आइएमए के उत्तरी, दक्षिण और मध्य परिसर को जोड़ने के लिए दो अंडरपास (भूमिगत मार्ग) को हरी झंडी दे दी है। इनके निर्माण के लिए मंत्रालय ने 32.33 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत की है। शनिवार को बतौर निरीक्षण अधिकारी पासिंग आउट परेड में आइएमए पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा की। कहा कि वर्ष 1978 से एनएच-72 पर ट्रैफिक जाम की जो समस्या चली आ रही थी उसका समाधान जल्द हो जाएगा। 

चाय बागानों से संवरेगी 12 हजार किसानों की आर्थिकी

उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड ने राज्य के 11 पर्वतीय जिलों के 38 विकासखंडों में बंजर और खाली पड़ी भूमि पर चाय बागान विकसित करने को 6238 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है। वर्तमान में 1319 हेक्टेयर भूमि में लगे चाय बागानों से 3385 किसान जुड़े हैं। शेष भूमि में भी जल्द चाय बागान अस्तित्व में आएं, इसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इनसे करीब 12 हजार किसान लाभान्वित होंगे। 

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 6th December 2019: कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर मुहर, कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर मुहर, छात्रवृत्ति घोटाले में गांव-गांव फैला था संस्थान के एजेंटों का जाल

chat bot
आपका साथी