Top Dehradun News of the day, 13th November 2019: कैबिनेट में स्टोन क्रेशर नीति पर मुहर, अयोध्या पर फैसला स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला फैसला, उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। कैबिनेट में स्टोन क्रेशर नीति पर मुहर अयोध्या पर फैसला स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला फैसला उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 06:52 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:52 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 13th November 2019: कैबिनेट में स्टोन क्रेशर नीति पर मुहर, अयोध्या पर फैसला स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला फैसला, उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Top Dehradun News of the day, 13th November 2019: कैबिनेट में स्टोन क्रेशर नीति पर मुहर, अयोध्या पर फैसला स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला फैसला, उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में बुधवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। एक ओर जहां स्टोन क्रेशर नीति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वहीं, फैसला लिया गया कि अब स्टार्ट अप नीति में राज्य नीति के अनुसार पंजीकरण होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला फैसला है। इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला फैसला है।

कैबिनेट में स्टोन क्रेशर नीति पर मुहर 

कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। एक ओर जहां स्टोन क्रेशर नीति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वहीं, फैसला लिया गया कि अब स्टार्ट अप नीति में राज्य नीति के अनुसार पंजीकरण होगा और राज्य के नियमों का पालन करना जरूरी होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश अधिनियम में संशोधन के तहत कृषि, बागवानी, वृक्षारोपण, मत्स्य पालन में 30 वर्षों के लिए पट्टा दिया जा सकता है।

योध्या पर फैसला स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला फैसला 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला फैसला है। न्यायालय ने 500 वर्षों के विवाद को सिर्फ 50 मिनट में निपटा दिया। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को देहरादून पहुंचे। वे हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम की 24वीं पुण्यतिथि और महासमाधि दिवस पर यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के विवाद को 50 मिनट में निपटा देना यह न्यायपालिका और लोकतंत्र के प्रति दुनिया और देश के विश्वास को और पुष्ट करता है। जन भावनाओं के अनुरूप अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का भव्य निर्माण होगा। यह शांति और सद्भाव की मिसाल होगा।

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज 

उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। इस दौरान प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। बुधवार की सुबह को मैदानों में जहां धूप निकली, वहीं, गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में अधिकांश जगह बादल छाए रहे। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की विकासनगर में धूप से लोगों ने राहत महसूस की। कुमाऊं के अधिकांश इलोकों में भी सुबह धूप निकल गई थी। इससे प्रदेश के 13 में से आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 11th November 2019: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, उत्तराखंड में चारधामों में बर्फबारी, सरकार के खिलाफ गरीब रैली निकालेगी कांग्रेस

chat bot
आपका साथी