संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शुरू किया टूल डाउन व पेन डाउन आंदोलन

विकासनगर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आंदोलन के क्रम में मंगलवार से परिचालन पालीह के कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी ने टूल डाउन व पेन डाउन आंदोलन शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 01:50 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 01:50 AM (IST)
संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शुरू किया टूल डाउन व पेन डाउन आंदोलन
संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शुरू किया टूल डाउन व पेन डाउन आंदोलन

जागरण संवाददाता, विकासनगर: उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आंदोलन के क्रम में मंगलवार से परिचालन पाली के कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी अनुरक्षण और कार्यालय कार्मिकों ने टूल व पेन डाउन कर कार्य बहिष्कार किया। जल विद्युत निगम के इस निर्णय के चलते प्रशिक्षण के लिए आने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया।

संयुक्त मोर्चा के आंदोलन के तहत यमुना परियोजना और पछवादून में तीनों ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने डाकपत्थर में अधिशासी निदेशक व्यासी परियोजना, महाप्रबंधक यमुना घाटी, जानपद अनुरक्षण, आराकोट ट्यूनी परियोजना, उप महाप्रबंधक, विद्युत वितरण खंड विकासनगर, उपखंड अधिकारी हरबर्टपुर, सेलाकुई कार्यालयों पर गेट मीटिग की। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद परिचालन पाली के कर्मचारियों को छोड़ अन्य सभी अनुरक्षण और कार्यालय कार्मिकों ने टूल व पेन डाउन के तहत कार्य बहिष्कार किया। गेट मीटिगों में वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त मोर्चा का 14 सूत्रीय मांगों पर 27 जुलाई को ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में समझौता हुआ था, जिसका कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ। इसके चलते 31 अगस्त से आंदोलन चलाया जा रहा है। वर्तमान में 21 सितंबर से 23 सितंबर तक पूरे राज्य में टूल व पेन डाउन आंदोलन चलेगा। इसके बाद 23 सितंबर को जल विद्युत निगम मुख्यालय देहरादून पर विशाल सत्याग्रह किया जाएगा। विभिन्न चरणों में सत्याग्रह के बाद छह अक्टूबर सुबह आठ बजे से पूर्ण हड़ताल शुरू की जाएगी। मोर्चा से जुड़े सभी 10 घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार से आग्रह किया कि समय रहते कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाए, अन्यथा उत्पादन, वितरण व ट्रांसमिशन के सभी कार्मिक, संविदा, उपनल व स्वयं सहायता समूह से जुड़े कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में तकनीशियन से अवर अभियंता के पद पर पदोन्नति पिछले कई वर्ष से नहीं होने के प्रति भी आक्रोश व्यक्त किया। इस विषय में सभी तकनीशियन ने टूल डाउन में जोर-शोर से भाग लिया। सभा व प्रदर्शन में मोहम्मद रियाज, सौरभ पांडे, अरविद कुमार, अरविद चौरसिया, आनंद कुमार, भानु प्रकाश जोशी, संजय राणा, सुशील टम्टा, विनीत सैनी, पंकज नैथानी, जीसी पुरोहित, राम अरोड़ा, विशाल गुप्ता, यतिन धीमान, सुल्तान सिंह, संतोष मधवाल, संजय सत्संगी, प्रेम प्रकाश, राजवीर सिंह, याकूब अली, दीपेंद्र सिंह चौहान, मीना रानी, रेणु तोमर, रिकी तोमर, माया तोमर, विकास तोमर, मोहम्मद अमजद, स्वतंत्र कुमार, बृजेश यादव, अजय कुमार, सुखजीत सिंह, रूपेश कुमार, संजीव आर्य, अविनाश चौहान, राजेश कुमार शर्मा, शंकर, सागर, मुकुल द्विवेदी, शशांक चौधरी, मनीषा, मुकेश कुमार, विक्की, गुमान सिंह, कुमारी वरुणा, विवेक ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

-------------------

ऊर्जा कार्मियों ने भी की नारेबाजी

विकासनगर: विद्युत वितरण खंड विकासनगर और सेलाकुई से संयुक्त संघर्ष मोर्चा से ऊर्जा निगम कर्मियों ने अलग-अलग बिजली घरों पर प्रदर्शन कर मांगें जल्द पूरी करने को कहा। प्रदर्शन में एसडीओ मनोज कंडवाल, अश्वनी कुमार, योगेश कुमार, सुनील बिष्ट लेखाकार, अवर अभियंता केसर सिंह चौहान, नितिन बुड़ाकोटी, देवेन्द्र सिंह, राजू गुसाईं, नीरज शर्मा, एनके यादव, महावीर सिंह, वदेश्वर, अल्ताफ हुसैन, पूजा ठाकुर, पूनम, नीलम आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी