यूजेवीएनएल मुख्यालय पर सत्याग्रह, परियोजनाओं में टूल व पेन डाउन

विकासनगर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार से 27 जुलाई को हुए समझौते पर तत्काल आदेश जारी करने और मांगों को पूरा करने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM (IST)
यूजेवीएनएल मुख्यालय पर सत्याग्रह, परियोजनाओं में टूल व पेन डाउन
यूजेवीएनएल मुख्यालय पर सत्याग्रह, परियोजनाओं में टूल व पेन डाउन

जागरण संवाददाता, विकासनगर: उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार से 27 जुलाई को हुए समझौते पर तत्काल आदेश जारी करने और मांगों को जल्द पूरा कराने को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। गुरुवार को मोर्चा से जुड़े अनेक अधिकारी और कर्मचारी उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के देहरादून स्थित मुख्यालय पर सत्याग्रह पर बैठे, वहीं पछवादून में यमुना वैली, सभी बिजली घरों और जल विद्युत उत्पादन परियोजनाओं में तीसरे दिन भी टूल व पेन डाउन जारी रहा।

तीनों ऊर्जा निगमों उत्तराखंड पावर कारपोरेशन, जल विद्युत निगम और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन में 31 दिसंबर 2016 तक दी गई पुरानी एसीपी की व्यवस्था 9-14-19 वर्ष में पुन: बहाल किए जाने, सभी संविदा और उपनल कार्मिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, रिक्त पदों पर नियमितीकरण किए जाने, तीनों ऊर्जा निगमों में अवर अभियंता का ग्रेड वेतन विसंगति दूर करने, चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को 46 सौ ग्रेड वेतन तृतीय एसीपी के रूप में देने, सभी भत्तों का रिवीजन करने, सरकार से 27 जुलाई को हुए समझौते में तय बिदु पर तत्काल आदेश निर्गत करने व अन्य मांगों को लेकर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा आंदोलन चल रहा है। इसी क्रम में मोर्चा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने शाम पांच बजे से सुबह दस बजे तक अपने सरकारी फोन बंद रखे। उसके बाद तीन दिवसीय टूल व पेन डाउन कर दिया। तीसरे दिन मोर्चा से जुड़े अनेक अधिकारी और कर्मचारी जल विद्युत निगम मुख्यालय देहरादून पर सत्याग्रह में शामिल हुए। अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने बिजली घरों और जल विद्युत परियोजनाओं में टूल व पेन डाउन जारी रखा। मोर्चा ने अब 25 सितंबर को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन मुख्यालय और 27 सितंबर को पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन मुख्यालय पर सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। पांच अक्टूबर तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 6 अक्टूबर को प्रात: आठ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। इस अवधि में सभी कर्मचारी मंगलवार व शनिवार को गेट मीटिग करते रहेंगे। आंदोलन के इस क्रम में पछवादून के विद्युत वितरण खंड और उपखंड डाकपत्थर, विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई के अतिरिक्त जल विद्युत उत्पादन केंद्र ढालीपुर, ढकरानी, छिबरौ, कुल्हाल और ढालीपुर में कर्मचारियों ने तीसरे और अंतिम दिन भी टूल व पेन डाउन जारी रखी। यूजेवीएनएल मुख्यालय पर सत्याग्रह पर बैठने वालों में मोर्चा संयोजक इंशारूलहक, विनोद ध्यानी, प्रदीप बंसल, राकेश शर्मा, पंकज सैनी, अमित रंजन, कार्तिकेय दुबे,भानू जोशी, आनंद सिंह रावत, बबलू सिंह, सौरभ पांडे, पवन रावत, प्रदीप प्रकाश शर्मा, मोहम्मद अनीस, विवेक कुमार, अरविद बहुगुणा, राम अरोड़ा, प्रकाश कुमार, विनोद, नत्थू सिंह, रवि, राजवीर सिंह, संदीप शर्मा, अनिल मिश्रा, सुनील मोगा, रविन्द्र सैनी, अनिल उनियाल, सुखजीत सिंह, बृजेश यादव, आनंद कुमार, अशोक शर्मा, नीतू धीमान आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी