संविधान की गरिमा बनाए रखने की ली शपथ

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौहरीमाफी में शुक्रवार को संविधान दिवस पर नेहरू युवा केंद्र देहरादून की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संविधान की जानकारी दी गई । इस दौरान छात्रों ने संविधान की गरिमा बनाए रहने की शपथ ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:47 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:47 PM (IST)
संविधान की गरिमा बनाए रखने की ली शपथ
संविधान की गरिमा बनाए रखने की ली शपथ

संवाद सूत्र, रायवाला: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौहरीमाफी में शुक्रवार को संविधान दिवस पर नेहरू युवा केंद्र देहरादून की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संविधान की जानकारी दी गई । इस दौरान छात्रों ने संविधान की गरिमा बनाए रहने की शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल ने कहा कि भारतीय संविधान प्रशासनिक प्रविधानों का एक दस्तावेज है, जो सरकार की मूल संरचना को निर्धारित करती है। प्रत्येक सरकार संविधान की सीमाओं में कार्य करती है। संविधान ने आम नागरिक को भी अधिकार दिए हैं। हमें अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। लेखा एवं कार्यक्रम सहायक प्रवेश सिंह ने कहा कि सरकार के प्रमुख अंग विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका है। सभी को संविधान की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। संविधान हमें अपने सीमाओं के साथ अधिकार व कर्तव्य को बताता है।

-----------

संविधान गौरव अभियान का शुरू

भाजपा अनुसूचित मोर्चा, श्यामपुर की ओर से रायवाला में संविधान गौरव अभियान का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा की केंद्र में मोदी सरकार आने से पहले तक देश में संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था। संविधान में सामाजिक, आर्थिक, न्याय आदि की समानता लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी इसी मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं। एससी मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बबीता कुमार ने बताया कि देशभर में अनुसूचित मोर्चा की ओर से 10 दिवसीय संविधान गौरव अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान महामंत्री राहुल बालियान, कमल कुमार, संजय कुमार, नेत्रपाल, आदेश कुमार, श्याम कश्यप, ऋषिराज देव, गोपाल शर्मा, विकास कुमार, सरिता देवी, सरोज, चंद्रावती आदि रहे।

chat bot
आपका साथी